Close

‘तुम्हारा लुक वैसा नहीं है. तुम्हारी बॉडी वैसी नहीं है’ नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा को एक्ट्रेस बनने से किया था मना, कहा था- तुम्हें हिंदी फिल्मों में हीरोइन का रोल नहीं मिलेगा (‘You don’t look like a Hindi film heroine, You won’t get the heroine roles’ When Neena Gupta Gave Masaba A Reality Check About Bollywood)

नीना गुप्ता (Neena Gupta) और लीजेंड क्रिकेटर विव रिचर्ड्स (Viv Richards) की बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) आज इंडिया की लीडिंग फैशन डिज़ाइनर हैं और दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है. फैशन वर्ल्ड में नाम कमाने के बाद मसाबा ने 'मसाबा मसाबा' (Masaba Masaba) में एक्टिंग भी की, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मसाबा फैशन डिज़ाइनर नहीं, बल्कि फ़िल्म हीरोइन बनना चाहती थीं, लेकिन मां नीना गुप्ता ने उन्हें एक्ट्रेस बनने से रोका. इस बात का खुलासा खुद नीना गुप्ता ने हाल ही में किया.

Neena Gupta and Masaba

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नीना गुप्ता ने बताया कि कैसे मसाबा (Neena Gupta on Masaba Gupta) भी एक्ट्रेस बनने के ख्वाब देखने लगी थीं, लेकिन उन्होंने बेटी को समझाया कि उनमें एक्ट्रेस वाली क्वालिटीज़ नहीं हैं. नीना गुप्ता ने बताया, "ये उसका डिसीजन नहीं था. ये यूं ही हो गया. हालात ही ऐसे थे. मसाबा आसपास के लोगों से इंस्पायर्ड थी, वो भी उनकी तरह ही बनना चाहती थी. मैंने उसे समझाया, "देखो तुम्हारा लुक वैसा नहीं है. तुम्हारी बॉडी वैसी नहीं है. तुम्हें हिंदी फिल्मों में हीरोइन का रोल नहीं मिलेगा क्योंकि तुम हीरोइन जैसी नहीं लगती. इनफैक्ट तुम हिंदी फिल्मों की हीरोइन जैसी लगती ही नहीं." 

Neena Gupta and Masaba

नीना ने बाद में मसाबा को एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने और कैरेक्टर रोल करने के लिए प्रोत्साहित किया. मसाबा ने नेटफ्लिक्स पर 'मसाबा मसाबा' से एक्टिंग में डेब्यू किया. इस वेब सीरीज़ में उन्होंने खुद अपना ही रोल निभाया था. इसमें नीना गुप्ता ने उनकी मां का रोल किया था.  

Neena Gupta

नीना गुप्ता ने बताया कि बेटी की एक्टिंग देखकर वह इमोशनल हो गई थीं.  "उसकी एक्टिंग देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए. वह इतनी अच्छी एक्टर है. उसकी एक्टिंग इतनी नेचुरल थी. मैं दंग रह गई. वह बिल्कुल एक प्रोफेशनल जैसी थी." 

Neena Gupta and Masaba

डेब्यू के बाद मसाबा ने प्राइम वीडियो की एंथोलॉजी 'मॉडर्न लव: मुंबई' में एक सेगमेंट के साथ अपने अभिनय करियर को और आगे बढ़ाया. पिछले साल उन्होंने 'केसरी चैप्टर 2' में एक डांस नंबर भी किया था. इसके अलावा वो मशहूर फैशन डिजाइनर तो हैं ही. 

Neena Gupta

नीना गुप्ता की बात करें तो वो जल्द ही ‘वध 2’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ संजय मिश्रा नजर आएंगे. यह क्राइम थ्रिलर 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Share this article