Close

कंगना रनौत ने ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी के साथ शेयर किए पार्लियामेंट में बिताए खूबसूरत पल, बोलीं- संसद में सुकून के कुछ पल …(Kangana Ranaut shares candid parliament moments with Hema Malini, says “Sansad mein sukoon ke kuch pal…”)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने फैंस को पार्लियामेंट के अंदर की लाइफ का एक झलक दिखाई है. इस झलक में कंगना ने वेटरन एक्टर और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (veteran actor and BJP MP Hgema Malini) के साथ कुछ खास पल शेयर किए.

Kangana Ranaut

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut ) ने सोशल मीडिया पर अपने चाहनेवालों को पार्लियामेंट के बिहाइंड द सीन की झलक दिखाई है. इन झलकियों में एक्ट्रेस ने वेटरन एक्ट्रेस और बीजेपी एमपी हेमा मालिनी (veteran actor and BJP MP Hema Malini) के साथ पार्लियामेंट में खास पल को शेयर किया है. कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है. जिसमें एक्ट्रेस ने राजनीतिक माहौल का एक रिलैक्स्ड और गर्मजोशी से दोस्ताना पहलू दिखाया है.

Kangana Ranaut and Hema Malini

इस फोटो में बीजेपी सांसद और वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी मंडी सांसद कंगना रनौत के पास बैठी हुईं हैं. दोनों सांसद नेता पार्लियामेंट के परिसर में रखे काउच पर बैठे कर मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने बड़ी गर्मजोशी से और दिनभर की राजनीतिक गहमागहमी के बीच शांति से पोज देते हुए नजर आ रही हैं.

Kangana Ranaut and Hema Malini

इन कैंडिड पार्लियामेंट परिसर में साथ बिताए इस खास पल में कंगना रनौत पीच साड़ी के साथ लैवेंडर स्वेटर पहने हुए दिख रही हैं. वहीं हेमा मालिनी प्रिंटेड येलो और साड़ी ने बड़ी ग्रेसफुल लग रही हैं. इस पोस्ट के साथ कंगना ने लिखा - संसद में सुकून के कुछ पल #Dreamgirl ' के साथ.

Kangana Ranaut

कंगना ने इस पोस्ट को बॉलीवुड की लीजेंड्री एक्ट्रेस हेमा मालिनी के निकनेम से टैग किया है. कंगना ने एक सेल्फी भी शेयर की है. जिसमें लिखा है #dreamgirl और विंटर सेशन 3026 लिखा है.

Kangana Ranaut

इंस्टा स्टोरी की पोस्ट के बैक राउंड में एक्ट्रेस ने किशोर कुमार के क्लासिक गाने 'ड्रीम गर्ल' पर सेट किया. एक्ट्रेस का ऐसा करना बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की स्क्रीन पर बनी रहने वाली विरासत को एक प्यारा-सा सम्मान है. बात चाहे हेमा मालिनी के फ़िल्मी सफर की हो या एक सीनियर पॉलिटिकल फिगर के तौर कंगना रनौत ने हमेशा हेमा मालिनी की तारीफ़ की हैं.

Share this article