Close

‘नागिन 3’ एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर आने वाली है खुशियां, कपल ने की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, मौनी रॉय, नकुल मेहता सहित अन्य सेलेब्स ने लुटाया एक्ट्रेस पर अपना प्यार (Naagin 3’s Surbhi Jyoti and husband Sumit Suri announce first pregnancy, Mouni Roy, Nakul Mehta shower love)

टीवी शो 'कबूल हैं' और 'नागिन 3' जैसे पॉपुलर शो से ऑडियंस के दिल में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Actress Surbhi Jyoti) ने सोशल मीडिया पर अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट (Announcement Of First Pregnency) की है. इस गुड न्यूज के वायरल होते ही फैंस और टीवी सेलेब्स उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

Surbhi Jyoti

सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक बहुत प्यारी तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में सुरभि और उनके पति सुमित सूरी के सिर्फ पैर दिखाई दे रहे हैं. दोनों के पैरों के बीच में बेबी का शू रखा है. इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस के घर में खुशियां आने वाली है.

Surbhi Jyoti and husband Sumit Suri

इस तस्वीर के साथ सुरभि ने कैप्शन में लिखा- 'ऊं' हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर अब शुरू होने जा रहा है. हमारा नन्हा प्यार इस साल जून में आने वाला है. इस पोस्ट को शेयर करने के बाद एक्ट्रेस के सेलेब्स दोस्तों ने उनकी इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है.

Surbhi Jyoti

अनेक लोगों ने कमेंट सेक्शन में कपल पर अपना प्यार लुटाया है. एक्ट्रेस के अनेक फैंस ने इस पोस्ट पर हार्ट और फायर के इमोजी सेंड किए हैं. वहीं उनके सेलिब्रेटी फ्रेंड्स - कृष्णा मुखर्जी, मौनी रॉय, श्वेता तिवारी और अरिजीत तनेजा ने कमेंट करते हुए 'बधाई हो' लिखा है. नकुल मेहता ने रेड हार्ट इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है. किश्वर ने भी कमेंट करते हुए लिखा - दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं, ओह.. इसलिए तुम इंस्टा से गायब थीं...

Surbhi Jyoti

बता दें कि सुरभि ज्योति ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ 27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शादी रचाई थी. शादी से पहले दोनों ने 5 साल से एक-दूसरे को डेट किया. अब जून में कपल पैरेंट्स बनने वाला है.

Share this article