Close

‘आशा की आवाज के अलावा कोई आवाज सुन नहीं पाता’ जब आशा भोसले के प्यार में दीवाने हो गए थे ये संगीतकार, घर-परिवार छोड़ हो गए थे बेघर, 14 साल चला था रिश्ता  (‘I can’t hear any voice except Asha’s’ When this music composer fell madly in love with Asha Bhosle, he left his home and family and became homeless, the relationship lasted 14 years)

अपनी जादुई आवाज से प्लेबैक सिंगिंग में अलग मुकाम हासिल करने वालीं दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का रविवार को निधन (Asha Bhosle death) हो गया. वह 92 वर्ष की थीं. आशा भोसले को शनिवार शाम को सीने में संक्रमण और कमजोरी के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते रविवार को उनका निधन हो गया. आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज सोमवार को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में होगा, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

Asha Bhosle

92 साल की सिंगर का करियर काफी लंबा रहा है और उन्होंने देश विदेश में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा. करियर के साथ ही आशा भोसले की पर्सनल लाइफ (Asha Bhosle's personal life) भी खूब चर्चा में रही है. उन्होंने दो शादियां की, जिसमें से पहली शादी असफल रही थी और दूसरी शादी उन्होंने पंचम दा से की थी. लेकिन इसके अलावा सिंगर की जिंदगी का एक ऐसा पन्ना भी है, जिसके बारे में ज़्यादा बात नहीं की गई. म्यूजिक इंडस्ट्री के एक शख्सियत ऐसे भी थे, जिनको आशा जी ने 14 साल तक डेट किया था. हालांकि ये रिश्ता किसी अंजाम तक नहीं पहुंच पाया.

Asha Bhosle-OP Nayyar

ये शख्स कोई और नहीं बल्कि म्यूजिक कंपोजर और सॉन्ग राइटर ओपी नैय्यर (OP Nayyar) थे, जो आशा भोसले के प्यार में इस कदर दीवाने (Asha Bhosle-OP Nayyar relationship) थे कि उनके लिए अपना घर-परिवार सब छोड़ दिया. इतना ही नहीं इस रिश्ते की वजह से लता मंगेशकर से भी उनका 36 का आंकड़ा हो गया था. आशा भोसले और ओपी नैय्यर के इस रिलेशनशिप का ज़िक्र फेमस म्यूजिक हिस्टोरियन राजू भारतन ने अपनी किताब 'जर्नी डाउन मेमोरी लेन' में किया है. किताब में उन्होंने लिखा था कि ओपी नैय्यर आशा भोसले से बेइंतहा प्यार करते थे. उनके प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. 

Asha Bhosle

ओ पी नैय्यर के करीबी ने भी एक बार कहा था, "मुझे नहीं लगता इस तरह की मोहब्बत कहीं और दिखेगी. दोनों का रिश्ता 1958 से लेकर 1972 तक यानी कि 14 सालों तक रहा. उनका रिश्ता बहुत गहरा साथ था. ओ पी नैय्यर शादीशुदा हैं, उनके चार बच्चे हैं, फिर भी वो आशा भोसले के साथ खुलेआम मुंबई में घूमा करते थे." नैय्यर ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था, "सब कहते हैं कि प्यार अंधा होता, लेकिन मेरे मामले में प्यार अंधा ही नहीं, बल्कि बहरा भी था, क्योंकि आशा की आवाज के अलावा मैं और कोई आवाज सुन नहीं पाता था." 

OP Nayyar

बता दें कि ओपी नैय्यर ने आशा भोसले के साथ एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए. इस जोड़ी ने संगीत को एक नया रूप दिया. सच तो ये है कि आशा भोसले को असली पहचान संगीतकार ओपी नय्यर के साथ मिली. कहा जाता है कि आशा भोसले की वजह से उन्होंने शमशाद बेगम और गीता दत्ता को भी किनारे कर दिया था. इतना ही नहीं, उनके प्यार में वो इतने दीवाने थे कि उन्होंने आशा जी के लिए अपना घर परिवार सब छोड़ दिया और चर्चगेट वाले घर में जाकर रहने लगे. हालांकि बाद में दोनों के बीच मतभेद भी हुए और उनकी राहें अलग हो गईं. लेकिन जो विरासत उन्होंने मिलकर बनाई, वह आज भी भारतीय संगीत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है.

Share this article