Close

अपने निधन से कुछ दिन पहले आशा भोसले से मुलाकात हुई थी तब्बू की, लीजेंड्री सिंगर ने दी थी एक्ट्रेस को गिफ्ट में ये चीज (Asha Bhosle Met Tabu A Few Days Before Her Death And Gifted Her A Guitar)

दिग्गज गायिका आशा भोसले (legendry Singer Asha Bhosle) के यूं अचानक चले जाने से हर कोई दुखी हैं. चाहे उनके फैंस हों, करीबी दोस्त हों या फिर बॉलीवुड सेलेब्स हों. हाल ही में तब्बू (Tabbu) ने इस बात से पर्दा उठाया कि अपने निधन से पहले इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका आशा भोसले ने उनके साथ अपना वक्त बिताया था. इतना ही नहीं, आशा ताई ने उन्हें बेशकीमती गिफ्ट (gift) भी दिया जो जीवनभर उन्हें आशा ताई की याद दिलाता रहेगा.

Asha Bhosle and Tabu

स्वर साम्रगी आशा भोसले और बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू दोनों ही एक दूसरे के बेहद करीब दोस्त रहे हैं. दोनों को बॉन्डिंग काफी गहरी है. बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू हर साल 4 नवम्बर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं. इस बार भी तभी अपने बर्थडे के मौके पर आशा भोसले से मिलने के लिए उनके घर गईं.

Asha Bhosle and Tabu

दोनों मिलकर कुछ समय एक साथ बिताया. बाद में आशा ताई ने अपने हाथों से तब्बू को अपनी फेवरेट चीज गिफ्ट की. इस शानदार गिफ्ट के मिलने पर तब्बू बहुत खुश हुईं. और अब आशा ताई के निधन के बाद तब्बू ने अपने बर्थडे पर मिलने वाले इस खास गिफ्ट की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है.

Asha Bhosle and Tabu

अपने बर्थडे के मौके पर मिलने वाले इस स्पेशल गिफ्ट की 3 तस्वीरें तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. तीनों फोटोज में तब्बू आशा भोसले के काफी करीब दिख रही हैं. इन तस्वीरों को देखकर फैंस ये अंदाजा लगा सकते हैं कि दोना के बीच कितनी गहरी बॉन्डिंग है. इन तस्वीरों में तब्बू आशा ताई से मिलकर काफी खुश लग रही हैं.

Tabu

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तब्बू ने आशा भोसले के लिए अपने मन की बात लिखी है. कैप्शन में लिखा है- मुझे अपने सबसे यादगार दिनों के बारे में बताइए... मुझे उन पलों के बारे में बताइए जिन्हें आप कभी नहीं भूलेंगे. मुझे बताइए कि आपको सबसे ज्यादा क्या प्रभावित करता है... मुझे अपनी सबसे अनमोल चीजों के बारे में बताइए. नवंबर में मेरा जन्मदिन था और तभी मेरे पास ये खूबसूरत गिटार आया... आशाजी का गिफ्ट मेरे लिए. शब्दों में उनके प्रति आभार व्यक्त करना असंभव है... आशाजी, मैं आपसे जितना अधिक प्यार करती हूं,आपका सम्मान करती हूं, उतना शब्दों में बयां नहीं कर सकती... आपके गीतों के जरिए हमने प्यार, तड़प, दर्द और जुनून को महसूस किया... ये गिफ्ट मैं जीवनभर संभाल कर रखूंगी. उम्मीद है कि जल्द ही मैं इस पर आपके गीत आपको सुना सकूंगी.

Share this article