लीजेंडरी प्लेबैक सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन (RIP Asha Bhosle) से पूरे देश में गम का माहौल है. सिंगर के परिवार पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आशा का परिवार उनके जाने से काफी दर्द में है. लेकिन सबसे बुरा हाल उनकी पोती जनाई भोसले (Zanai Bhosle) का है, जो दादी को खोने का दुख बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं और अपना दर्द उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर (Zanai Bhosle Shares First Post For Dadi Asha Bhosle) कर बयां किया है.

जनाई अपनी दादी के सबसे ज्यादा करीब थीं. इवेंट्स या किसी फंक्शन में दोनों ज्यादातर साथ नजर आती थीं. आशा भोसले और जनाई के बीच सिर्फ दादी-पोती का ही रिश्ता नहीं था, बल्कि दोनों एक दूसरे की दोस्त भी थीं, इसलिए तो जनाई दादी को कभी अकेला नहीं छोड़ती थीं. कल आशा भोसले को अंतिम विदाई देते हुए भी जनाई बिलख बिलख कर रोती नज़र आईं.

दादी को खोने के बाद अब जनाई ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट (Zanai Bhosle remembers Grand mother) शेयर किया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट शेयर किए हैं. पहले पोस्ट में उन्होंने आशा भोसले को इतना प्यार देने के लिए सबका आभार व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा- फिलहाल बहुत दुखी हूं. जब मैं कुछ लिखने की हालत में होऊंगी, तो ज़रूर लिखूंगी. लेकिन, मैं बस यह कहना चाहती हूं कि आज लोगों ने उन्हें जो सम्मान और विशेष रूप से जो असीम प्यार दिया है, उसे देखकर मेरा मन भर आया है. मैं तहे दिल से आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. वह इस सम्मान की हकदार थीं. आज मुझे यह एहसास हुआ है कि वह हम सबके अंदर हैं... हमारे दिलों में हमेशा जिंदा हैं और सब ऊपर से देख रही हैं."

दूसरी पोस्ट में जनाई ने आशा भोसले के साथ एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें अंतिम विदाई देते हुए लिखा है, "गुड बाय माय लव, लव ऑफ माय लाइफ."

कल आशा भोसले का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. योज़ समय बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने आशा जी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें नम आंखों से विदाई दी. इतना ही नहीं दुनियाभर से लोगों ने आशा जी को श्रद्धांजलि दी. हॉलीवुड अभिनेता जॉन सीना से लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली तक ने आशा जी के निधन पर दुख जताया है. ब्रेट ली ने 2006 में उनके साथ रिकॉर्ड किए गए गाने को याद करते हुए उन्हें एक 'विनम्र और महान' व्यक्तित्व बताया.

