Close

बेटी राहा कपूर के बर्थडे पर रिलीज होगी ‘रामायण’, रणबीर कपूर ने बताया इसे ‘एक खूबसूरत संजोग’ (Ranbir Kapoor calls ‘Ramayana’ releasing on Raha’s birthday ‘a beautiful coincidence’)

बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल एक्टर रणबीर कपूर (Actor Ranbir Kapoor) ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन (Ask Me Anything' session) के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' ('Upcoming Films Ramayan')के बारे में मेजर अपडेट्स दिए.

Ranbir Kapoor with Daughter Raha

एक्टर रणबीर कपूर ने अपने इंस्टा लाइव सेशन के दौरान Q And A सेशन होस्ट किया था. इस सेशन में एक्टर के एक फैन ने उनसे डायरेक्टर नीतीश तिवारी की 'रामायण पार्ट 1' के बारे में सवाल पूछा.

Alia with Daughter Raha

रणबीर कपूर ने बताया कि ये फिल्म नवंबर में उनकी बेटी राहा कपूर के बर्थडे पर ऑडियंस तक पहुंचेगी. इतना ही नहीं बर्फी एक्टर अपने इस जवाब पर रिएक्ट करते हुए इसे एक खूबसूरत संजोग कहा है.

Ranbir Kapoor with Daughter Raha

ये तो है सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं है. लेकिन उन्होंने इंस्टा यूजर्स के साथ इंटरेक्शन अपने लाइफस्टाइल ब्रांड ARKS के ऑफिशियल हैंडल के जरिए किया. सेशन के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी अन्य आनेवाली ड्रामा फिल्मों के बारे में अपडेट्स दिए. उनकी आनेवाली फिल्मों में से एक है संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर'. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं.

Ranbir Kapoor with Daughter Raha

रणबीर ने बताया कि दर्शकों को संजय लीला भंसाली की फिल्म देखने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है. यह फिल्म पहले अगस्त 2026 में थिएटर में आने की उम्मीद थी, अब इस साल के आखिर में या 2027 के शुरू में रिलीज़ हो सकती है.फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ' रामायण' सिनेमा लवर तक दिवाली 2026 तक पहुंचेगी.

Share this article