बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल एक्टर रणबीर कपूर (Actor Ranbir Kapoor) ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन (Ask Me Anything' session) के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' ('Upcoming Films Ramayan')के बारे में मेजर अपडेट्स दिए.

एक्टर रणबीर कपूर ने अपने इंस्टा लाइव सेशन के दौरान Q And A सेशन होस्ट किया था. इस सेशन में एक्टर के एक फैन ने उनसे डायरेक्टर नीतीश तिवारी की 'रामायण पार्ट 1' के बारे में सवाल पूछा.

रणबीर कपूर ने बताया कि ये फिल्म नवंबर में उनकी बेटी राहा कपूर के बर्थडे पर ऑडियंस तक पहुंचेगी. इतना ही नहीं बर्फी एक्टर अपने इस जवाब पर रिएक्ट करते हुए इसे एक खूबसूरत संजोग कहा है.

ये तो है सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं है. लेकिन उन्होंने इंस्टा यूजर्स के साथ इंटरेक्शन अपने लाइफस्टाइल ब्रांड ARKS के ऑफिशियल हैंडल के जरिए किया. सेशन के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी अन्य आनेवाली ड्रामा फिल्मों के बारे में अपडेट्स दिए. उनकी आनेवाली फिल्मों में से एक है संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर'. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं.

रणबीर ने बताया कि दर्शकों को संजय लीला भंसाली की फिल्म देखने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है. यह फिल्म पहले अगस्त 2026 में थिएटर में आने की उम्मीद थी, अब इस साल के आखिर में या 2027 के शुरू में रिलीज़ हो सकती है.फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ' रामायण' सिनेमा लवर तक दिवाली 2026 तक पहुंचेगी.
