इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ग्लैमर से दूर बेहद सादगी सी जीवन बिता रहे हैं. अपने दोनों बच्चों वामिका (Vamika) और अकाय (Akaay) की परवरिश भी वो ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रखकर कर रहे हैं. अनुष्का और विराट अक्सर स्पिरिचुअल जर्नी पर दिखाई देते हैं. इस दौरान एक बार फिर कपल संत प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj ji) के दर्शन के लिए वृंदावन (Vrindavan) पहुंचे हैं, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

विराट-अनुष्का दोनों बीते दिन सोमवार को ही वृंदावन पहुंचे थे. कपल सुबह लगभग 5:30 बजे केली कुंज आश्रम वृंदावन पहुंचे, जहां पहुंचकर सबसे पहले वो प्रेमानंद महाराज जी से (Virat-Anushka seek blessings of Premanand Maharaj ji) मिले. दोनों लगभग 1 घंटे तक उनके साथ रहे और प्रेमानंद महाराज जी से वार्ता की. इस दौरान उन्होंने बेहद सादगी से जमीन पर अन्य भक्तों के साथ बैठकर प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुना और भक्ति भाव में लीन नजर आए. इस स्पिरिचुअल जर्नी में स्टार कपल का बेहद सादगी भरा अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.

विराट और अनुष्का के आने की खबर मिलते ही प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा गया और उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई.

बीतें तीन सालों में विराट और अनुष्का चौथी बार प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे. पिछले साल 2025 में विराट और अनुष्का ने तीन बार वृंदावन का दौरा किया था. इससे पहले जनवरी में भी विराट, अनुष्का और उनके बच्चे बच्चे प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे. वहीं, मई में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक एक दिन बाद भी दोनों ने महाराज जी से मुलाकात की थी. इसके बाद वो दिसंबर में भी पहुंचे थे.
