Close

रोज़ाना ‘शाम की चाय’ के साथ 5 रुपए वाला ये बिस्किट खाती हैं करीना कपूर, बेबो की सादगी ने जीता फैंस का दिल (Kareena Kapoor Eats A Cheap 5 Rs Biscuit With Tea Every Day ‘Sham Ki Chai’)

बॉलीवुड की बेबो उर्फ करीना कपूर (Bebo Akka Kareena Kapoor) प्रोफेशनल लाइफ में जितनी स्टाइलिश और फैशनेबल (Stylish And Fashionable) है, पर्सनल लाइफ में उतनी सिंपल हैं. अक्सर अपनी सिंपलिसिटी से फैंस का दिल जीत लेती है. हाल ही में करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी 'शाम की चाय' (Sham Ki Chai) की एक फोटो शेयर की. इस फोटो ने करीना की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है.

Kareena Kapoor

रॉयल लाइफस्टाइल और ग्लैमर्स पर्सनैलिटी होने के बाद भी करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ के उन छोटे-छोटे पलों को शेयर करती रहतीं हैं, जो उन्हें अपने फैंस के और करीब ले आते हैं. करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अपनी डेली लाइफ की झलक दिखाते हुए एक फोटो पोस्ट की है. इस फोटो में टेबल पर एक कप गर्म चाय रखी थी और उसके साथ प्लेट में 2 पारले जी बिस्किट रखे हैं. न कोई विदेशी स्नैक, न कोई महंगा डेज़र्ट- बस चाय और दो सिंपल बिस्कुट.

Kareena Kapoor

जब फैंस ने करीना की इंस्टा स्टोरी देखी तो उन्हें एक्ट्रेस की ये सादगी बेहद पसंद आई. एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देखने के बाद कई लोगों की बचपन की यादें ताजा हो गईं. जब कभी शाम की चाय के साथ पारले-जी बिस्किट हर घर में पॉपुलर थे.

Kareena Kapoor

फिटनेस फ्रीक करीना कपूर अपनी न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह को फॉलो करती हैं और भारतीय भोजन को प्राथमिकता देती हैं. करीना कहती हैं कि फिट रहने का मतलब यह नहीं कि अपने फेवरेट फूड को अवॉइड करें. लिमिटेड क्वांटिटी में खाकर और रेगुलर एक्सरसाइज़ करके सब कुछ खा सकते हैं.

Kareena Kapoor

बता दें कि करीना अक्सर घर का बना खाना, घी, मौसमी फल खाती हैं. यही वजह है कि करीना कपूर की सादगी लोगों का जीत लेती है.

Share this article