Close

Celebration Time: बर्फीली वादियों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सेलिब्रेट की अपनी शादी की चौथी सालगिरह, केक कटिंग और रोमांटिक डिनर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- तू साथ है तो… (Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Celebrated Their Fourth Wedding Anniversary Amidst Snowy Valleyscutting)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt And Ranbir Kapoor)आज 14 अप्रैल को अपनी शादी की चौथी सालगिरह (4th Wedding Anniversary) मना रहे हैं. कपल ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर बर्फीली वादियों में मस्ती करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं.

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor

बॉलीवुड के मोस्ट पावर कपल आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर उन कपल्स में से एक हैं, जिनके एक झलक देखने के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं. आलिया भट्ट भी अपनी लाइफ की पर्सनल और प्रोफेशनल अपडेटेड अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. बता दें कि आज 14 अप्रैल के दिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे थे. चौथी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के इस मौके पर आलिया भट्ट ने नई फोटोज शेयर की हैं.

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor

शेयर की इन फोटोज में आलिया भट्ट खूबसूरत बर्फीली वादियों में अपने हसबैंड रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं. कपल के वेडिंग एनिवर्सरी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor

शेयर की इन तस्वीरों की लोकेशन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नहीं बताई हैं. खैर लोकेशन कोई भी हो, इन तस्वीरों में आलिया और रणबीर बर्फ में स्कीइंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं, इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा.

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor

कभी हवा में ग्लाइडिंग करते हुए... कभी बर्फ में गिरते हुए... कभी एक साथ चलते हुए... तो कभी ढेर सारी बातें करते हुए... एक साथ मिलकर हमने अपनी लाइफ को बेहद खूबसूरत बना लिया है ✨💫✨ शॉर्ट में कहूं तो ... तू साथ हैं तो दिन रात है...♾️♥️🥐🕯️

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor

एनिवर्सरी की तस्वीरों में आलिया और रणबीर कहीं भी अकेले नहीं दिखाई दे रहे हैं. उनकी बेटी राहा कपूर हर जगह तस्वीरों में उनके साथ नजर आ रही है. एक फोटो में आलिया और रणबीर काफी शॉट्स का मजा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor

आलिया ने अपने एनिवर्सरी डिनर की एक इंटीमेट फोटो भी शेयर की, जिसमें कुछ ब्रेड, रोज़ और एक जलती हुई कैंडल नज़र आ रही थी. कपल की एनिवर्सरी स्पेशल की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक्स कर रहे हैं. हैप्पी एनिवर्सरी लिखकर शादी की बधाई दे रहे हैं.

Share this article