बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) को जब भी अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है, तो एक्ट्रेस निकल जाती है घूमने के लिए. हाल ही में सारा अली खान पहुंची उत्तराखंड के पंवाली कांठा बुग्याल वैली (Uttrakhand Panwali Kantha Buggyal Valley). जहां पर एक्ट्रेस ने बर्फीली वादियों में ट्रैकिंग की और पहाड़ी खाने का मज़ा लिया.

घूमने-फिरने की शौकीन सारा अली खान हाल ही में उत्तराखंड के टिहरी इलाके के लोकप्रिय पंवाली कांठा बुग्याल पहुंची. सारा यहां पर 2 नाइट और 3 दिन रुकी थीं. इन 3 दिनों में सारा ने ट्रैकिंग करने के बाद बर्फबारी का मजा लिया. एक्ट्रेस ने पंवाली कांठा बुग्याल की खूबसूरत वादियों का दीदार किया. स्थानीय निवासियों के साथ समय बिताया. साथ पहाड़ी खाने का मज़ा भी लिया.

सारा ने अपनी ट्रैकिंग सफर की शुरुआत घुत्तू क्षेत्र के ग्वाणा गांव से 18 किलोमीटर लंबे पैदल ट्रैक से की. पैदल ट्रैकिंग करते हुए सारा ने दोफन में कुछ देर का ब्रेक लिया. फिर दोबारा अपना सफर शुरू किया. सारा ने बर्फबारी के बीच टेंट में रुककर असली एडवेंचर का अनुभव लिया.

एक्ट्रेस ने अपने उत्तराखंड विजिट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किए. लेकिन एक्ट्रेस के ट्रैकर कुलदीप रावत ने बताया कि जब सारा पंवाली कांठा बुग्याल पहुंचीं तो यहां पर कुछ घंटों पहले ही बर्फ गिरी थी और पूरा एरिया बर्फ की सफेद चादर से ढक गया था.

सारा ने बुग्यालों की मनमोहक वादियों और बर्फीले नजारों के बीच काफी समय बिताया. फिर देर शाम एक्ट्रेस दोफन वापस लौट गईं और अगले दिन घुत्तू के लिए रवाना हो गईं. इस दौरान सारा ने मंडवे की रोटी, पहाड़ी दाल और लिंगड़ी की सब्जी खाई. यहां आने का उनका एक्सपीरियंस शानदार रहा.

सारा ने अपने ट्रैकर्स से बातचीत करते हुए कहा - यह जगह बेहद खूबसूरत है. यहां आकर मुझे बहुत सुकून मिला. यह अनुभव मेरे लिए हमेशा यादगार रहा. मैं यहां दोबारा जरूर आऊंगी.
