Close

दीपिका कक्कड़ की फिर बिगड़ी तबियत, कैंसर ट्रीटमेंट के बीच फिर हुई पेट में गांठ, कल होगी सर्जरी, पति शोएब ने दिया हेल्थ अपडेट (Dipika Kakar’s health battle continues, New stomach cyst detected amid cancer treatment)

ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की मुसीबतें (Dipika Kakar's health battle) कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. दीपिका कक्कड़ को साल 2025 में लिवर में कैंसर ट्यूमर (Dipika Kakar's cancer treatment) हुआ था, जिसका इलाज अभी चल ही रहा था कि अब उनके पेट में एक गांठ हो गई है, जिससे पूरा परिवार एक बार फिर टेंशन में आ गया है. दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने एक व्लॉग शेयर करके फैंस के साथ ये न्यूज़ शेयर की है, जिसे सुनकर उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं.

Dipika Kakar

शोएब ने व्लॉग में बताया कि दीपिका को पेट में सिस्ट हो गया है, जिसकी छोटी सी सर्जरी करनी पड़ेगी और उन्हें जल्दी ही हॉस्पिटल में एडमिट करना होगा. उन्होंने बताया कि वो लोग पार्टी कर रहे थे तभी दीपिका की तबियत बिगड़ गई. 

Dipika Kakar

शोएब ने व्लॉग में बताया, "कल तक सब ठीक था. हम अकरम के घर गए थे. दीपिका को पेट में दो दिन से थोड़ा दर्द था, लेकिन कल रात में फिर ज्यादा हो गया तो हम रात में डॉक्टर के पास गए. डॉक्टर ने सीटी स्कैन करवाने के लिए बोला. सीटी स्कैन से पता चला कि दीपिका को वापस से 13mm का सिस्ट हो गया है. सिस्ट का इलाज अब सर्जरी के जरिए ही होगा."

Dipika Kakar

व्लॉग में दीपिका ने बताया, "पेट के साथ मुझे दो दिन से कंधे में दर्द भी था.  यह हम दोनों के लिए अलार्मिंग था कि कंधे में दर्द और वापस से वही... हालांकि डॉक्टर कह रहे हैं कि बाईं तरफ जो दर्द है, वो सिस्ट की वजह से नहीं है. अब ये क्यों हो रहा है, पता नहीं, लेकिन सीटी में सब नॉर्मल निकला है, सिवाय पेट में गांठ के."

Dipika Kakar' Family

दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा, "डॉक्टर पेट के इस सिस्ट को ट्रीट करेंगे, लेकिन कोई बड़ी सर्जरी नहीं होगी. सुईं के जरिए वो अंदर जो छोटा सा सिस्ट है, उसे बर्न करेंगे. लेकिन तीन से चार दिन अस्पताल में एडमिट करना पड़ेगा." दीपिका ने बताया कि मंगलवार को ये  प्रोसीजर होगा. "दुआ करिएगा कि ये भी अच्छे से हो जाए."

दीपिका का ये व्लॉग देखने के बाद उनके फैंस चिंतित हो गए हैं और लगातार कॉमेंट करके उनकी हेल्थ अपडेट जानना चाह रहे हैं. साथ ही वो उनके जल्द ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं. 

Dipika Kakar

बता दें कि दीपिका कक्कड़ को मई 2025 में पेट में दर्द हुआ था. जिसके बाद पता चला था कि उन्हें स्टेज 2 का लिवर कैंसर था. इसके बाद जून 2025 में दीपिका की 14 घंटे तक एक सर्जरी चली थी. सर्जरी के बाद दीपिका अभी टारगेटेड थेरेपी ले ही रही थीं कि उन्हें अब पेट की गांठ का पता चला है, जिससे उनके फैमिली में टेंशन में आ गए हैं.

Share this article