Close

वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा अपना ‘ड्रीम होम’, पूजा करके किया ‘गृह प्रवेश’, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, बोलीं – पहला हमेशा स्पेशल होता है (Tara Sutaria Purchased Her New Home After Break Up With Veer Pahariya, Griha Pravesh After Puja Shared Inside Photos Says First Are Specials)

ब्रेकअप के बाद वीर पहारिया और तारा सुतारिया (After Breakup Veer Paharia And Tara Sutaria) दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाए हैं. वीर अपने कमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं और तारा ने भी साल 2026 में अपने नए सफर की शुरुआत की है. टॉक्सिक' एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने मुंबई में अपना पहला घर (First Home) खरीदा है. एक्ट्रेस ने नए घर के गृह प्रवेश की तस्वीरें (Photos of Grih Pravesh) सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Tara Sutaria

तारा सुतारिया कभी अपने बॉयफ्रेंड वीर पहारिया संग चर्चा में रही तो कभी अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहीं. और अब एक बार फिर से तारा इंटरनेट की सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में मुंबई में अपना पहला सपनों का घर खरीदा है. नए घर में पूजा के बाद एक्ट्रेस ने गृह प्रवेश किया.

Tara Sutaria

तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की कुछ झलकियां शेयर कीं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने फैंस को अपने ड्रीम होम के अंदर की झलकियां दिखाई हैं.

Tara Sutaria

इन तस्वीरों को देखकर फैंस ये अंदाजा लगा सकते हैं कि तारा के नए घर का इंटीरियर कितना सादगीपूर्ण है. कंफर्टेबल कॉर्नर, खूबसूरत डेकोरेशन और घर के स्टाइलिश लुक में अपनापन झलक रहा है.

Tara Sutaria

फोटोज की इस सीरीज में से एक फोटो में तारा सुतारिया गृहप्रवेश की पूजा के दौरान खूबसूरत साड़ी पहने हुए दोनो हाथ जोड़कर पूजा करती हुई नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तारा सुतारिया ने कैप्शन में लिखा - नई शुरुआत के लिए... अपने पहले नए घर में अनगिनत हंसी और प्यार के लिए... और 2026 को खुले दिल से अपनाने के लिए.

Tara Sutaria

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इन तस्वीरों को पोस्ट किया और कैप्शन में यही लिखा है कि पहला हमेशा खास होता है.

Tara Sutaria

तारा की इस पोस्ट पर फैंस ने तो ढेर सारा प्यार बरसाया, साथ ही कमेंट सेक्शन में नया घर खरीदने की बधाइयां भी दी हैं. एक्ट्रेस के सेलेब्स फ्रेंड्स - ओरी, रिया चक्रवर्ती, बादशाह और सोनम बाजवा समेत इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें नया घर की शुभकामनाएं दी हैं.

Tara Sutaria

ये तो सभी जानते हैं कि तारा या वीर का ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन दोनों के ही इस ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है.

Share this article