बेटे विहान कौशल (Son Vihaan Kaushal) के जन्म के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पहली बार स्पॉट हुईं. इस दौरान उनके साथ उनकी फिटनेस ट्रेनर भी थीं. फेस पर मास्क लगाए हुए जब एक्ट्रेस अपनी कार में बैठी तो पेपराजी को देख मुस्कुरा उठीं. हाथ हिलाते हुए कैटरीना ने पेपराजी का अभिवादन किया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना ने 7 नवंबर 2025 को बेबी बॉय को जन्म दिया था. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है. अब मां बनने के बाद से कपल पूरी तरह बेटे विहान में बिजी हैं और मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं.

अपनी प्रेग्नेंसी से काफी समय पहले से एक्ट्रेस फिल्मों से दूर थी और सोशल मीडिया भी उतनी ज्यादा एक्टिव नहीं थीं. फैंस उनकी एक झलक पाने के तरस गए थे. हाल ही कैटरीना कैफ डिलीवरी के साढ़े तीन महीने बाद पब्लिक प्लेस पर नजर आईं, तो उन्हें देख पेपराजी और फैंस दोनों के चेहरे खिल गए.

इस दौरान कार में बैठी हुई कैटरीना कैफ ने अपने फेस पर मास्क लगाया हुआ था. लेकिन उनके फेस पर मदरहुड का ग्लो साफ झलक रहा था. मीडिया के कैमरे देखने पर एक्ट्रेस ने तुरंत हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और खिलखिलाकर हंस दीं.

इस दौरान कार में बैठी कैटरीना के साथ सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मिन कराचीवाला भी थीं. बता दें कि यास्मिन कैटरीना की भी ट्रेनर हैं. मां बनने के बाद कैटरीना के लेटेस्ट झलक वाले इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

एक फैन ने हैरान होते हुए लिखा- इतने लंबे टाइम बाद. दूसरे ने लिखा - मैं कितने लंबे वक्त बाद कैट को देख रहा हूं. यूं अचानक कैटरीना को देखकर तीसरे यूजर ने पूछा है- कैटरीना कब कमबैक करोगी. हमें इंतजार रहेगा. बाकी लोगों की तरह चौथे यूजर ने भी यही लिखा है कि'काफी दिनों बाद नजर आईं कैट. अधिकतर फैन ने यही कमेंट किया है कि कैटरीना कितनी खूबसूरत लग रही है.
