Close

प्रेमानंद महाराज जी से मिलने वृंदावन पहुंची पूनम पांडे हुई भावुक, टूटा आंसुओं का सैलाब, हाथ जोड़कर किया महाराज जी का अभिवादन (Poonam Pandey breaks down emotionally as she meets Premanand Ji Maharaj in Vrindavan, greets him with folded hands)

रियलिटी शो 'लॉकअप' (Reality Show Lockup) से दर्शकों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड की बोल्ड और सेक्सी एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक्ट्रेस ने वृंदावन से अपना एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो को देखने के बाद से पूनम पांडे एक बार से फैंस का दिल जीत रही है.

पूनम पांडे रविवार 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश, वृंदावन गई थीं. वहां जाकर एक्ट्रेस ने मंदिर में दर्शन किए और अपनी खुशहाली के लिए प्रार्थना की. इसी की झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई है. इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस पूनम पांडे की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं और उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पूनम सत्संग के दौरान महाराज जी के वचनों को सुनकर काफी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांगती पूनम का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

प्रेमानंद महाराज जी के सत्संग में शामिल होने के साथ-साथ पूनम ने बांके बिहारी मंदिर में भी दर्शन किए और प्रार्थना की. इस दौरान एक्ट्रेस सलवार-सूट और बिना मेकअप के सिंपल लुक में नजर आईं। उनके चेहरे पर लगा होली का गुलाल भक्ति में डूबे होने का प्रमाण था.

पूनम पांडे ने एक मीडिया पोर्टल से प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के अपने अनुभव के बारे में भी बात करते हुए कहा- महाराज जी की सभा के दौरान मेरे कई प्रश्नों में से एक को चुना गया. लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह जवाब देने में सक्षम नहीं थे. लेकिन मैं निराश नहीं हूं.

अपनी मां के साथ मैं दोबारा वृंदावन जाऊंगी. वृंदावन में एक ऐसी ऊर्जा है जिसे नजरअंदाज करना असंभव है. वहां, आप नमस्ते के साथ लोगों का अभिवादन नहीं करते हैं।आप 'राधे राधे' कहते हैं,

Share this article