Close

हेल्थ एंड ब्यूटी के लिए फ़ायदेमंद गुलाब (Roses are beneficial for health and beauty)

गुलाब ख़ूबसूरती के लिए ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद फ़ायदेमंद है. यह डायजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने के साथ मन को शांत रखता है. गुलाब में मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट्स एंटी एजिंग का काम करती है. इसमें तनाव विरोधी, एंटीऑक्सीडेंट व रोग प्रतिरोधक गुण होते हैं, जो शरीर को कूल व रिफ्रेश रखने में मदद करते हैं. गुलाब में याददाश्त को बेहतर बनाना व वृद्धावस्था में आंखों की रोशनी को तेज़ करने के भी गुण होते हैं.

घरेलू नुस्ख़े

* यदि आपको पाचन की समस्या है, तो गुलाब का उपयोग करें. गुलाब की पंखुड़ियां पेट की गर्मी को कम करने के साथ-साथ पाचन क्रिया को दुरुस्त करती हैं. साथ ही एसिडिटी की समस्या भी दूर करती हैं.

* गुलाब की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल व लैक्ज़ेटिव गुण होते हैं. लैक्ज़ेटिव पाचन से जुड़ी बीमारियों में मदद करता है, इसी कारण कब्ज़ की समस्या होने पर गुलकंद का सेवन करना लाभकारी होता है.

* माइग्रेन की समस्या मेंे गुलाब का तेल लगाना फ़ायदेमंद होता है. इससे दिमाग़ को सुकून मिलता है और मन शांत होता है.

* अगर मुंह से बदबू आती है, तो गुलाब के पत्ते चबाएं.

यह भी पढ़ें: स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी फ़ायदेमंद है नमक (14 Healthy Uses For Salt)

* गले में दर्द हो, तो गुलाब को पानी के साथ उबालकर गरारे करें. इससे मुंह के अंदर मौजूद बैक्टीरिया भी कम होतेे हैं और मसूड़ों की सूजन भी दूर होती है.

* सिरदर्द हो तो गरम पानी में गुलाब के तेल की कुछ बूंदें डालकर भाप लें. तुरंत आराम मिलता है.

* रोज़ टी पीने से पीरियड्स के दर्द और ऐंठन में आराम मिलता है.

* गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट स्किन को मॉइश्‍चराइज़ करने के साथ-साथ पिंपल्स और डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा दिलाता है.

* रोज़ वॉटर चेहरे को क्लीन करता है और टोनर का भी काम करता है.

* अगर पेट में जठराग्नि बढ़ गई है और पेट में अल्सर हो गया है, तो देसी गुलाब बहुत लाभदायक होता है. देसी गुलाब की तासीर ठंडी होती है. इसकी पत्तियों से बना गुलकंद पेट की बढ़ी हुई जठराग्नि को कम करता है और अल्सर के दर्द में राहत देता है.

* चेहरे के दाग़-धब्बों को दूर करने के लिए गुलाब की पत्तियों में चुटकीभर कच्ची हल्दी और एक टीस्पून दूध मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे फेस पर लगाकर रखें. सूखने पर धो लें.

यह भी पढ़ें: खांसी और गले के दर्द से राहत के लिए घरेलू उपचार (Home Remedies to Relieve Cough and Throat Pain)

* दो टेबलस्पून गुलाब के फूलों का पेस्ट बनाकर उसमें एक टीस्पून एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं. आधे घंटे बाद धो लें. त्वचा का कालापन दूर हो जाएगा.

* गुलाब की सूखी पत्तियों के पाउडर का फेस मास्क बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की झुर्रियां दूर होने के साथ-साथ चेहरे के गड्ढे भी भरते हैं. गुलाबजल या इसकी पत्तियों के रस के इस्तेमाल से त्वचा नर्म-मुलायम होती है और चेहरा ग्लो करता है.

* शरीर में गर्मी अधिक होने पर पित्त दोष की समस्या होने के साथ अधिक पसीना और कमज़ोरी भी होने लगती है, ऐसे में गुलकंद का इस्तेमाल फ़ायदेमंद रहता है और शरीर एनर्जेटिक भी रहता है.

- ऊषा गुप्ता

यह भी पढ़ें: डायजेस्टिव प्रॉब्लम्स के लिए घरेलू उपाय (Home remedies for digestive problems)

Photo Courtesy: Freepik

Share this article