Close

हाथों-पैरों में आलता, कंधे पर लाल अंगवस्त्रम, माथे पर तिलक, चेहरे पर काला टीका, किसी महाकाव्य के वीर योद्धा वाला स्वैग, विजय देवरकोंडा के वेडिंग लुक ने सेट किया नया फैशन ट्रेंड (From Red Aalta Heavy Temple Jewellery And Vintage Inspired Pieces, Vijay Deverakonda Looked Bold, Regal, Ummissable)  

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) सात जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने शादी की ड्रीमी तस्वीरें (Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding pics) शेयर कर दी हैं. रश्मिका और विजय दोनों ही अपनी शादी के दिन इतने खूबसूरत लग रहे थे जिन पर से नज़र हटाना मुश्किल लग रहा है. लेकिन दूल्हे बने विजय देवरकोंडा के वेडिंग लुक (Vijay Deverakonda wedding look) की सब जगह चर्चा हो रही है.

Vijay Deverakonda Wedding Look

जहां आमतौर पर इंडियन शादियों में दूल्हा आइवरी या पेस्टल कलर की शेरवानी, अचकन और मोतियों की माला में नज़र आते हैं, वहीं विजय ने वेडिंग लुक के लिए एक नया ट्रेंड सेट किया है. 

Vijay Deverakonda Wedding Look

बेबाक और भव्य वेडिंग लुक में विजय किसी पीरियड फिल्म के रॉयल हीरो से कम नहीं लग रहे थे. हैवी एंटीक फिनिश वाली गोल्ड ज्वेलरी, एलिफेंट मोटिफ वाला बाजूबंद, हाथों में नक्काशीदार सोने के कड़े... विजय देवरकोंडा ने दूल्हे के मिनिमलिस्ट लुक के ट्रेंड को पूरी तरह बदल दिया है. 

Vijay Deverakonda Wedding Look

सफेद धोती, कंधे पर लाल अंगवस्त्रम, माथे पर तिलक, गले में हैवी ट्रेडिशनल गोल्ड हार, कानों में पारंपरिक गोल्ड इयररिंग्स और हाथों में जड़े हुए कड़े, विजय दूल्हे के रूप में साउथ इंडियन महाकाव्य के वीर योद्धा लग रहे थे. 

Vijay Deverakonda Wedding Look

लोगों का ध्यान खासकर विजय हाथ और पैरों में लगे आलता पर गया, जिसे वो पॉवरफुली फ्लॉन्ट कर रहे थे. अब तक हम आलता को दुल्हन से ही कनेक्ट करते थे, लेकिन विजय ने इस परंपरा को बदला. लेकिन उनका आलता किसी भी तरह अजीब नहीं लग रहा था, बल्कि वो पावर शोकेस कर रहा था. ये इमोशनल गहराई का संकेत लग रहा था और इस बात का भी कि पुरुषों के वेडिंग लुक को भी रीडिफाइन करने की ज़रूरत है. 

Vijay Deverakonda Wedding Look

विजय देवरकोंडा का वेडिंग लुक अब लोगों को दीवाना बना रहा है. उनका लुक सीधे किसी फिल्म का फ्रेम लग रहा है, जिसमें किसी को श्रीराम की झलक दिख रही है तो किसी को भगवान शिव की. और विजय ने जो वेडिंग फैशन रूल्स सेट किए हैं, वो शायद अब फैशन वर्ल्ड का फेवरेट बन जाए. फिलहाल मेरी सहेली की ओर से विजय ऑयर रश्मिका को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं.

Vijay Deverakonda Wedding Look

Share this article