Close

पैरेंट्स गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबर पर छलका बेटी का दर्द, टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- पिछले 2 साल मुश्किलों भरे थे (Tina Ahuja Breaks Silence On Parents Govinda-Sunita Aahuja Divorce News, Says 2 Years Were Tough)

हाल ही में गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूजा (Govinda And Sunita Aahuja's Daughter Teena Aahuja)ने अपने पैरेंट्स के बीच चल रही अनबन (Divorce News) पर अपनी चुप्पी तोड़ी. टीना ने बताया कि उनके लिए पिछले 2 साल काफी मुश्किलों भरे रहे.

Tina Ahuja

काफी समय से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है. खबर ये भी है कि सुनीता आहूजा अपने दोनों बच्चों टीना आहूजा और यशवर्धन के साथ अलग रहती हैं. इतना ही नहीं सुनीता ने मीडिया में भी कई बार गोविंदा के अफेयर्स की बातें कहीं हैं. जिसके चलते दोनों के तलाक की खबरों भी सोशल मीडिया पर खूब उड़ी.

Govinda and Sunita Aahuja

गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा ज्वेलरी डिजाइनर और यूट्यूब ब्लॉगर है. टीना आहूजा ने अपने यूट्यूब ब्लॉग पर पेरेंट्स सुनीता और गोविंदा के तलाक के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी फैमिली के लिए पिछले 2 साल काफी मुश्किल से भरे थे.

Tina Ahuja

अपना ब्लॉग बनाते हुए टीना ने बताया कि वे वुमेंस डे के अवसर पर अपनी मम्मी सुनीता आहूजा के लिए ढेर सारे गिफ्ट्स ले रही हैं. अक्सर महिलाए घर के बाकी लोगों का ध्यान रखते रखते अपना ध्यान रखना भूल जाती हैं. इसलिए मैं भी वुमेंस डे के मौके पर अपनी स्पेशल वुमन के लिए कई सारे गिफ्ट्स खरीदना चाहती हूं. टीना आहूजा ने ब्लॉग में अपने मम्मी पापा के तलाक की खबर पर बात करते हुए कहा कि पिछले 2 साल हमारे लिए काफी मुश्किल थे. हमारी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए.

Govinda and Sunita Aahuja

वूमेंस डे पर अपनी बेटी टीना से मिले स्पेशल गिफ्ट्स पर सुनीता आहूजा ने कहती है कि हर चीज एक लिमिट में करनी चाहिए. मैंने अपनी पूरी जिंदगी अपना फर्ज निभाया है और अब मैं सिर्फ अपने बारे में सोचना चाहती हूं. मैं खुलकर अपनी जिंदगी जीना चाहती हूं. मेरे दोनों बच्चे टीना और यश बड़े हो गए हैं. अपनी जिंदगी में जल्द ही मालदार हो जाएंगे.

Share this article