चेहरा कंवल है या बदन संगमरमर... तू है एक ज़िंदा ताजमहल... अक्सर ख़ूबसूरत अभिनेत्रियों को देख बरबस दिल यह कह उठता है. आप भी तो जानना चाहेंगी इनकी ख़ूबसूरती का राज़ यानी ब्यूटी सीक्रेट्स? क्यों है ना!

कियारा आडवाणी
- स्किन को डिटॉक्स करने के लिए कियारा बेसन, शहद व मलार्ई या फिर टमाटर में बेसन व शहद मिलाकर फेस पैक लगाती हैं.
- न्यूट्रिशियस डायट लेती हैं और ढेर सारा पानी पीती हैं.
- अपने डेली रूटीन में हाइड्रेशन के लिए सत्तू, छाछ पीती हैं.
- स्किन को सनस्क्रीन प्रोटेक्शन देने के साथ-साथ बैलेंस डायट को फॉलो करती हैं.
- हर रोज़ सुबह-सुबह योग व कार्डियो करना भी उनके रूटीन में शामिल है.
सुपर टिपः आपका सही भोजन व स्किन केयर रूटीन ग्लोइंग स्किन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

रश्मिका मंदाना
- ‘एनिमल’ मूवी में अपनी ख़ूबसूरती और बोल्ड अंदाज़ से रश्मिका मंदाना ने तहलका ही मचा दिया था. नेशनल क्रश बन चुकी रश्मिका अपनी सुंदरता का ख़ास ख़्याल रखती हैं.
- वे सनस्क्रीन व हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखती हैं.
- सुबह ऑयल फ्री मॉइश्चराइज़र, विटामिन सी सीरम से क्लींज़िंग करती हैं. इससे स्किन क्लीन हो जाती है और ग्लो करती है.
- माइल्ड फेस वॉश से फेस क्लीन करती हैं. - जब भी वे धूप में बाहर निकलती हैं, तब सनस्क्रीन ज़रूर लगाती हैं.
- सुबह उठते ही ख़ूब पानी पीती हैं. इससे उनकी बॉडी डिटॉक्स होने के साथ-साथ स्किन हाडड्रेटेड भी होती है.
- बालों में शाइनिंग के लिए वीक में एक बार ऑयल मसाज अवश्य करती हैं.
- डायट में फ्रेश फ्रूट्स, वेजीटेबल्स अधिक लेती हैं. एक बात और, वे सोने से पहले फेस ज़रूर क्लीन करती हैं.
सुपर टिपः यदि आप हेल्दी डायट व रेगुलर एक्सरसाइज़ करती हैं, तो आपकी ख़ूबसूरती निखरी व खिली-खिली रहेगी.
तारा सुतारिया
- कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जिन्हें बरबस देखते रहने की ख़्वाहिश होती है. ऐसे ही हुस्न की मलिका हैं तारा सुतारिया.
- वे अपनी ख़ूबसूरती बनाए रखने के लिए दादी के बताए नुस्ख़े दही, हल्दी व बेसन के बनाए फेस मास्क को अधिक महत्व देती हैं.
- साथ ही ढेर सारा पानी पीती हैं.
- उनके डेली रूटीन में मॉइश्चराइज़िंग, क्लीज़िंग व टोनिंग ज़रूर शामिल होता है.
- वे नेचुरल ग्लो में बिलीव करती हैं, इसलिए वे मॉइश्चराइज़िंग और विटामिन युक्त स्किन टिंट का इस्तेमाल करती हैं.
- उन्हें हैवी फाउंडेशन अप्लाई करना पसंद नहीं है. उन्हें नो मेकअप लुक अच्छा लगता है.

- तारा न्यूड लिपस्टिक, वार्म टोन ब्रॉन्जर व क्रीम शैडो स्टिक यूज़ करती हैं.
- स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए सीटीएम (क्लींज़िंग, टोनिंग, मॉइश्चराज़िंग) को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करती हैं.
- फिट रहने और ब्यूटीफुल स्किन के लिए वे डांस व पिलाटे करती हैं.
सुपर टिपः बैलेंस डायट फॉलो करती हैं, जिसमें सलाद, फ्रूट्स व ओट्स शामिल होता है.
तृप्ति डिमरी
- तृप्ति डिमरी ने भी अपने बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अंदाज़ से ख़ूब वाहवाही लूटी है.
- उनके ब्यूटी सीके्रट्स में विटामिन सी सीरम, जेंटल क्लींज़र व सनस्क्रीन शामिल होता है.
- उनकी स्किन सेंसिटिव है, इसलिए वे लाइट मॉइश्चराइज़र यूज़ करती हैं.
- ब्लड फ्लो सही रहे, इसके लिए आइस से फेस पर मसाज करती हैं.
- कुदरती निखार के लिए ऑरेंज, गाजर, हल्दी व अदरक का ख़ास ड्रिंक पीती हैं.

- डेली स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं, जिसमें दिनभर में कम से कम दो बार जेंटल क्लींज़र से फेस वॉश करना व विटामिन सी सीरम लगाना शामिल है.
- स्पेशली मॉइश्चराइज़र जिसमें सेरामाइड, ग्लिसरीन व हाइलूरोनिक एसिड भरपूर होता है यूज़ करती हैं.
- फ्रेशनेस व टाइट स्किन के लिए मॉर्निंग में ब़र्फ से फेस पर हल्के हाथों से मसाज करती हैं. उनकी ब्यूटी डायट में हेल्दी ड्रिंक भी शामिल है. - घर पर हों या बाहर, वे अपनी स्किन को सनस्क्रीन प्रोटेक्शन ज़रूर देती हैं.
- हेयर ब्यूटी के लिए तृप्ति वीक में दो बार सल्फेट फ्री शैंपू यूज़ करती हैं.
- तृप्ति शूटिंग के समय ही मेकअप करती हैं, वरना स़िर्फ लिपस्टिक को ब्लश की तरह यूज़ करती हैं.
सुपर टिपः नर्म-मुलायम ख़ूबसूरत त्वचा के लिए अच्छी और भरपूर नींद लें.
मृणाल ठाकुर
- अल्मंड ऑयल है मृणाल के ग्लोइंग स्किन का राज़. वे रात में चेहरे व बालों पर इसे ख़ासतौर पर लगाती हैं. वे हर रोज़ रात को सोने से पहले बादाम के तेल से चेहरे को क्लीन करती हैं. इससे स्किन को मॉइश्चर मिलता है, साथ ही ब्लड सरक्युलेशन भी बेहतर रहता है.
- स्किन हाइड्रेटेड रहे, इसके लिए दिनभर में ख़ूब पानी पीती हैं.
- चेहरे की सुंदरता के लिए एलोवेरा व शहद का उपयोग करती हैं.

- हां, हेल्दी स्किन के लिए मेकअप रिमूव करने के लिए बेबी ऑयल या क्लीनर का यूज़ करती हैं.
- वे होममेड टिप्स भी आज़माती हैं, जिसमें शूटिंग से पहले चावल के पानी को आइस क्यूब्स की तरह बनाकर चेहरे पर मसाज करना शामिल है. उन्हें सिंपल मेकअप करना पसंद है, जिसमें लिप-चीक टिंट, कंसीलर, लिप बाम व काजल है.
सुपर टिपः उनकी हेल्दी व शाइनिंग स्किन का सीक्रेट होममेड फूड, पर्याप्त पानी व समय पर सोना है.

दिशा पाटनी
- कच्चे दूध व बेसन को इस्तेमाल दिशा अपनी निखरी त्वचा के लिए करती हैं.
- इसके अलावा वे नारियल पानी और ढेर सारा सादा पानी पीना नहीं भूलतीं.
- ब्यूटी के लिए वे आज भी नेचुरल व घरेलू नुस्ख़ों को प्राथमिकता देती हैं.
- सुबह-सुबह हल्दी का पानी पीती हैं.
- अपने वर्कआउट को ग्लोइंग स्किन का राज़ मानती है.
- मॉइश्चराइज़र ज़रूर यूज़ करती हैं.
- अल्मंड ऑयल से नियमित रूप से बालों का मसाज करती हैं.
सुपर टिपः कम केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. दिशा को लाइट व नेचुरल मेकअप पसंद है.

पूजा हेगड़े
- ‘मेरी ख़ूबसूरती का राज़ है घर का बना न्यूट्रीशियस फूड.’ कहना है पूजा हेगड़े का. - पूजा शूट न होने पर बिल्कुल मेकअप नहीं करतीं, इससे स्किन क्लीन रहती है. उनके अनुसार, इससे स्किन को खुलकर सांस लेने का मौक़ा मिलता है.
- फेस को मॉइश्चराइज़ करने के लिए क्रीम व फेस मिस्ट यूज़ करती हैं.
- पूजा की स्किन ड्राई है, इसलिए वे नर्म-मुलायम त्वचा के लिए नियमित रूप से मॉइश्चराइज़र व हाइड्रेटिंग मास्क का उपयोग करती हैं.
- सुंदर व आकर्षक बालों के लिए जब भी बालों को शैंपू करना होता है, उससे एक दिन पहले रात में कोकोनट ऑयल से हेयर मसाज करती हैं.
सुपर टिपः पूजा अपने पॉज़िटिवनेस व कॉन्फिडेंस को ब्यूटीफुल स्किन का सीक्रेट मानती हैं.
- ऊषा गुप्ता
Photo Courtesy: Social Media
