Close

कैनेडियन पासपोर्ट लेने की बात पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, किया खुलासा कि क्यों लिया था कैनेडियन पासपोर्ट? (Akshay Kumar Opened Up About Having Canadian Passport Know All Details Here)

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Khiladi Kumar Akka Akshay Kumar) कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहते हैं तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर. और अब एक बार फिर से अक्षय से अपने कैनेडियन पासपोर्ट (Canadian Passport) की वजह से लाइम लाइट में आ गए है.

Akshay Kumar

हाल ही में अक्षय कुमार इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के इवेंट में शामिल हुए, जहां पर उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. इसी दौरान अक्षय से एक सवाल पूछा कि उन्होंने कैनेडियन पासपोर्ट क्यों लिया था. फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि साल 2023 के पहले से उनके पास कनाडा का पासपोर्ट था. अक्सर लोग एक्टर को कैनेडियन पासपोर्ट होने की वजह से ट्रोल करते थे.

Akshay Kumar

लोग उनके बारे में तरह-तरह की बातें कहते हैं. अब इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार ने अपना रिएक्शन दिया है. साथ ही ये भी बताया कि आखिर उन्होंने कनाडा का पासपोर्ट क्यों लिया था. इसके अलावा अक्षय से एक और सवाल पूछा गया कि क्या कैनेडियन कहे जाने की वजह से देशभक्ति फिल्मों में काम कर रहे थे.

Akshay Kumar

सवालों का जवाब देते हुए अक्षय ने कहा - मैं जो भी काम करता हूं, लोगों के बीच अपनी इमेज अच्छी बनाने के लिए नहीं करता हूं. आपको लोगों को बता दूं कि मैं बहुत काम करता हूं, लेकिन मेरे काम करने के पीछे देशभक्त की इमेज बनाना नहीं है. मैं काम करता हूं क्योंकि मुझे अच्छा लगता है, इसलिए जो भी काम मिलता है मैं कर लेता हूं. मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बुराई है. किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.

Akshay Kumar

अपने कैनेडियन पासपोर्ट के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा - ये बात मैं पहले भी कई बार बोल चुका हूं कि हां मेरे पास कैनेडियन पासपोर्ट था.असल में मेरी लाइफ में एक ऐसा टाइम आया था जब मेरी लगातार 16-17 फिल्में फ्लॉप हो गई थीं. मेरे पास काम तो था लेकिन बस 3-4 फिल्में ही बची हुई थीं. मैं सोच रहा था कि इसके बाद क्या. ऐसा नहीं है कि देश से बाहर जाकर लोग काम नहीं करते. मुझे भी कनाड़ा में काम मिल रहा था, तो मैंने वहां बिजनेस करने का प्लान बनाया था.

Akshay Kumar

उसी दौरान मुझे वहां का पासपोर्ट मिल गया. कमाल की बात ये थी कि मेरी 3 रिलीज होने वाली फिल्में थी, वो तीनों की तीनों हिट हो गईं. उसके बाद मुझे और काम मिलने लगा. मैंने अपने दोस्तों से कहा कि अब मैं कनाडा नहीं आऊंगा. इंडिया में ही मैं रहूंगा. काम की व्यस्तता के चलते मैं उस पासपोर्ट को भूल गया. मेरे लिए बस वो एक पासपोर्ट ही था. और कुछ नहीं. हालांकि मैंने कैनेडियन पासपोर्ट जमाकर अपना इंडियन पासपोर्ट बनवा लिया है. अब मेरा पासपोर्ट इंडियन हैं. और मैं भारत का नागरिक हूं.

Share this article