Close

ऑस्कर्स में हाथ में कलावा बांधकर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, ‘नेशनल जीजू’ को भारतीय धार्मिक संस्कृति का पालन करते देख फैंस हुए गदगद (Nick Jonas spotted wearing a Kalava on his wrist at Oscars, Desi fans gush about their ‘jiju’ sticking to Indian customs and rituals)

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी रचाने के बाद विदेश में बस गई हों, लेकिन दिल से वो आज भी देसी हैं. विदेशी बहू बनने के बाद भी प्रियंका इंडियन कल्चर से उतना ही प्यार करती हैं. वह विदेश में सभी भारतीय त्यौहार पूरे धूमधाम और रीति रिवाज़ के साथ सेलिब्रेट करती हैं. इतना ही नहीं निक जोनस भी भारतीय परंपराओं को उतने ही दिल से फॉलो करते हैं. उन्होंने खुद माना है कि उन्हें अब भारतीय त्योहार और भारतीय कल्चर ज़्यादा पसंद आते हैं. बेटी मालती (Malti Marie Jonas) की परवरिश भी वो हिन्दू धर्म के अनुसार कर रहे हैं. 

अब निक ऑस्कर्स (Oscar Awards) में हाथ में कलावा बांधकर (Nick Jonas spotted wearing a Kalava) पहुंच गए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. अपने विदेशी जीजू को इस तरह भारतीय धार्मिक परंपरा में रंगा देखकर भारतीय खुश हो गए हैं.

98वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस साल के एकेडमी अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थे. प्रियंका को सपोर्ट करने के लिए उनके साथ निक जोनस भी मौजूद थे. रेड कार्पेट पर शिरकत करने से पहले निक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील शेयर किया था, जिसमें वो पानी पीते हुए दिखे. लेकिन लोगों की नजरें उनके हाथों में बंधे कलावा पर टिक गईं. निक ब्लेजर के साथ कलावा फ्लॉन्ट करते दिखे, जिसे देखकर उनके इंडियन फैंस खुश हो गए और उन्हें परफेक्ट जीजू का टैग दे दिया.

प्रियंका ने ऑस्कर नाइट के लिए कस्टम व्हाइट गाउन पहना था. बुल्गारी का स्ट्राइकिंग डायमंड नेकलेस, लाइट मेकअप के साथ  ओपन स्लीक हेयरस्टाइल में प्रियंका स्टनिंग लग रही थीं. रेड कार्पेट पर उनके साथ निक जोनस ने भी एंट्री ली. कपल ने पैप्स को जमकर पोज भी दिए. दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए दिखे. दोनों की बॉन्डिंग की अब फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

बता दें कि निक जोनस ही नहीं, प्रियंका की लाडली मालती भी अक्सर हाथ मे कलावा बांधे और नज़र का टीका लगाए दिख जाती हैं. इतना ही नहीं प्रियंका अपनी बेटी को लहंगा-चोली, हाथों में चूड़ी और माथे पर बिंदी भी लगाती हैं. प्रियंका कई बार कह चुकी हैं कि वो चाहती हैं कि मालती इंडियन कल्चर से जुड़ी रहे, भारतीय संस्कार सीखे, इसलिए वो उसकी परवरिश भी वैसे ही कर रही हैं.

Share this article