Close

सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा सपनों का घर, शेयर की गृह प्रवेश की तस्वीरें, लिखा- ‘घर की हर दीवार मुझे याद दिलाएगी सब्र का फल कितना सुंदर हो सकता है’ (Sanya Malhotra buys new sea-view home in Mumbai, shares photos from griha pravesh ceremony, Writes emotional note)

फ़िल्म 'मिसेज़' की सक्सेस के बाद दंगल (Dangal girl) एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) एक और उपलब्धि सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने मुंबई में अपना ड्रीम होम खरीद (Sanya Malhotra buys new home in Mumbai) लिया है. हाल ही में उन्होंने अपने नए घर में गृह प्रवेश (Sanya Malhotra preforms Grih Pravesh pooja) किया है, जिसकी बेहद खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Sanya Malhotra

सान्या मल्होत्रा का नया घर सी फेसिंग है जहां से समुद्र का खूबसूरत नज़ारा दिखाई दे रहा है. उन्होंने जो तस्वीरें शेयर (Sanya Malhotra shares pics of Grih Pravesh pooja) की हैं, उसमें  उनके खूबसूरत घर का हर कोना दिखाई दे रहा है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने गृह प्रवेश सेरेमनी की भी झलक दिखाई है, जिसमें उनके फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए.

Sanya Malhotra

सान्या ने एकदम ट्रेडिशनल अंदाज़ में पूरे रीति रिवाज से गृह प्रवेश किया. पिंक साड़ी में सिर पर कलश रखकर उन्होंने घर में पूजा की. उनके चेहरे पर सालों पुराना सपना पूरा होने की खुशी साफ देखी जा सकती है. 

Sanya Malhotra

गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "हर हर महादेव. कई सालों तक सपने देखना, काम करना, सीखना और आगे बढ़ना... इस घर की हर दीवार मुझे याद दिलाएगी कि सब्र और विश्वास का फल कितना सुंदर हो सकता है. और इन सब मुश्किलों के बावजूद, मेरे परिवार और दोस्तों का भरोसा हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है. यह सिर्फ एक घर नहीं है. यह मेरी जर्नी का एक छोटा सा हिस्सा है. मेरे घर में आपका स्वागत है."

Sanya Malhotra

सान्या मल्होत्रा ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं, फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें नए घर की बधाई दे रहे हैं. वरुण धवन, सिद्धांत चतुर्वेदी से लेकर अपारशक्ति खुराना ने सान्या को बधाई दी है.

Sanya Malhotra

बता दें कि ये वही बिल्डिंग है जिसमें कभी उसे एंट्री तक नहीं दी गई थी. इस बात का खुलासा सान्या मल्होत्रा ने खुद हाल ही में इंडिया टीवी के She कॉन्क्लेव के दौरान खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि उन्होंने मुंबई में अपना सपनों का आशियाना खरीद लिया है. उन्होंने ये भी बताया था कि कैसे जब वह एक बार इस बिल्डिंग में घर देखने गई थीं तो उन्हें घुसने तक नहीं दिया गया था और अब वह इसी बिल्डिंग में एक घर की मालकिन बन गई हैं.

Sanya Malhotra

Share this article