Close

हसबैंड राघव चड्ढा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आईं परिणीति चोपड़ा, शेयर की थाईलैंड वेकेशन की तस्वीरें (Parineeti Chopra Spend Quality Time With Husband Raghav Chadha Shares Thailand Vacation Trip Photos Viral)

मम्मी बनने के बाद परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपने हसबैंड राघव चड्ढा (Raghav Chopda) के साथ थाईलैंड (Thailand) में क्वालिटी टाइम स्पेंड (Quality Time) कर रही हैं. हाल ही में परिणीति के पति राघव चड्ढा ने थाईलैंड वेकेशन की लेटेस्ट अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

ये तस्वीरें राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.

Parineeti Chopra

इन तस्वीरों में वे अपनी वाइफ परिणीति चोपड़ा के साथ थाईलैंड की सड़कों पर घूमते हुए तो कभी रेस्टोरेंट में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

एक फोटो में कपल मास्क लगाकर सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

एक फोटो में परिणीति सोलो पोज देते हुए दिख रही है.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

जबकि एक और फोटोज में परिणीति चोपड़ा राघव के साथ रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रही है.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

थाईलैंड वेकेशन की खूबसूरत झलकियों को शेयर करते हुए राघव ने कैप्शन में लिखा है- पहला सेट. मेरे फोन में और भी अच्छी तस्वीरें थीं. ये रहा पार्ट 2.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

इन तस्वीरों पर परिणीति ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरा मतलब है… सब जानते हैं कि सोशल मीडिया के मामले में तुम मुझसे कहीं बेहतर हो.'

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

परिणीति और राघव चड्ढा की तस्वीरों पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट कर उन्हें ब्यूटीफुल, अमेजिंग और लवली कपल कह रहे हैं.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

राघव से परिणीति चोपड़ा ने भी थाईलैंड वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थी. इन पर भी फैंस ने खूब लाइक्स और कमेंट किए थे.

Share this article