Close

#HBD Alia Bhatt: आलिया भट्ट हुईं 33 की, हांगकांग वेकेशन पर निकली एक्ट्रेस बेटी राहा कपूर पर प्यार लुटाती हुई और गोद में लिए हुए नजर आई, फैमिली संग टाइम बिताते हुए रणबीर कपूर मां-बेटी की जोड़ी को प्यार से निहारते हुए दिखे, देखें तस्वीरें (Alia Bhatt turns 33, Alia kisses Raha, holds her in arms, Ranbir Kapoor watches lovingly as they enjoy time in Hong Kong, Watch PHotos)

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और एडोरेबल एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज 15 मार्च को अपना 33वा बर्थडे सेलिब्रेट (33th Birthday) कर रही हैं. अपने बर्थडे से पहले ही आलिया भट्ट बेटी राहा कपूर और हसबैंड रणबीर कपूर (Daughter Raha Kapoor and Husband) के साथ हॉन्गकॉन्ग वेकेशन पर रवाना हो गई थीं. और अब सोशल मीडिया पर हॉन्गकॉन्ग वेकेशन पर निकली आलिया भट्ट की राहा कपूर और रणबीर कपूर के साथ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं.

Alia Bhatt and Raha

आज 15 मार्च, 2026 को आलिया भट्ट 33 साल की हो गई हैं. इस स्पेशल दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर और रणबीर कपूर के साथ हांगकांग पहुंच चुकी हैं. और अब कपल अपनी बेटी राहा के साथ इस खूबसूरत वेकेशन का लुत्फ उठा रहा है.

Alia Bhatt and Raha

आलिया, रणबीर और राहा के वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन तस्वीरों और वीडियोज में आलिया, रणबीर और राहा एक खूबसूरत रिसॉर्ट में एंजॉय कर रहे हैं. रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा के साथ एक चिल्ड्रन पार्क में आउटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में रणबीर कपूर काले रंग की टी-शर्ट, डेनिम जैकेट और कैजुअल पैंट पहने नजर आ रहे हैं. और आलिया भट्ट ने भी हुडी और डेनिम के ऊपर पफर जैकेट पहनी हुई है. उनकी बेटी राहा रेड ड्रेस में काफी क्यूट लग रही हैं.

Alia Bhatt and Raha

वायरल वीडियो और तस्वीरों पर फैंस के कमेंट की भरमार हो रही है. अधिकतर लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि वे क्यूट लग रहे हैं. एक फैन ने उन्हें क्यूटेस्ट फैमिली ऑफ बॉलीवुड लिखा है. दूसरे ने सो क्यूट कहा है.

Alia Bhatt and Raha

दूसरे फैंस ने मां बेटी की जोड़ी को बहुत क्यूट लिखा है. तीसरे फैंस ने अपने कमेंट में लिखा है - रणबीर और आलिया का सही कॉम्बिनेशन है राहा.

Share this article