Close

‘बच्चा है तू मेरा’ रोड़ सेफ्टी पोस्ट के लिए दिल्ली पुलिस ने यूज किया धुरंधर 2 का ये डायलॉग, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा दिल्ली पुलिस का ये क्रिएटिव पोस्ट (‘Bachcha Hai Tu Mera,’ Delhi Police uses Dhurandhar 2 dialogue for road safety post)

फिल्म मेकर आदित्य धर की धुरंधर 2 (Dhurandher 2) का शोर चारों तरफ फैला हुआ है. फिल्म की स्टार कास्ट, गाने, डायलॉग, डायरेक्शन आदि सबकी जमकर प्रशंसा हो रही हैं. इन सबके बीच धुरंधर 2 का एक डायलॉग 'बच्चा है तू मेरा' (Dialogue Bachcha Hai Tu Mera) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इतने मजेदार तरीके से ट्विस्ट (Funny Twist) किया है कि सुरक्षा की दृष्टि से लोग हेलमेट पहनें (Use Helmet) और सड़क सुरक्षा (Road Safety) के प्रति जागरूक हों.

रोड़ सेफ्टी के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए दिल्ली पुलिस अक्सर नए नए और क्रिएटिव तरीके ढूंढती रहती हैं. इस बार भी दिल्ली पुलिस ने लोगों में रोड़ सेफ्टी का संदेश देने के ऐसा ही कुछ किया है. दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर से फिल्मी अंदाज में फिल्म ‘धुरंधर-2’ के पॉपुलर डायलॉग 'बच्चा है तू मेरा' को क्रिएटिव पोस्ट के जरिए लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दी है.

दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में एक एनिमेटेड आदमी का फोटो है, जिसके हाथ में हेलमेट है और साथ में लिखा- 'बच्चा है तू मेरा, ये ले हेलमेट पहन'. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में मजेदार ट्विस्ट डालते हुए लिखा- 'हेलमेट पहनेगा तभी सयाना बनेगा मेरा बच्चा.'

असल में ये डायलॉग फिल्म ‘धुरंधर-2’ का है. फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी इस डायलॉग को 'बच्चा है तू मेरा' को बोलते हैं. आजकल ये डायलॉग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. दिल्ली पुलिस ने इस ट्रेंड डायलॉग को बड़े स्मार्ट तरीके से कैश किया है.लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए दिल्ली पुलिस ने इस डायलॉग को रोड सेफ्टी से जोड़ दिया. पोस्ट में हेलमेट भी दिखाया, जिसके कारण ये क्रिएटिव पोस्ट सीधे लोगों के दिलोदिमाग पर हिट कर रहा है.

दिल्ली पुलिस का क्रिएटिव और मजेदार पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. कुछ घंटों में हजारों लाइक्स और शेयर मिल रहे हैं. एक यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा - 'ये बिल्कुल सही तरीका है जागरूकता फैलाने का', दूसरे यूजर ने लिखा है - 'पुलिस सर, आप रॉक स्टार हो.' अनेक youngsters ये कमेंट कर रहे हैं कि अब वे बिना हेलमेट के घर से बाहर नहीं निकलेंगे.

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली पुलिस इस से पहले भी क्रिएटिव मीम्स के जरिए लोगों में रोड़ सेफ्टी, हेलमेट, सीट बेल्ट, स्पीड लिमिट और ट्रैफिक नियमों के बारे जागरूकता फैलाती रहती है. इस बार भी दिल्ली पुलिस ‘धुरंधर-2’ के इस डायलॉग जरिए younsters के बीच सीधा संदेश पहुंचाने में पुलिस कामयाब दिख रही है.

Share this article