Close

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर अलाया एफ ने तोड़ी चुप्पी, ‘नोज जॉब’ और ‘लिप फिलर्स’ के दावों को किया खारिज (Alaya F Breaks Silence On Plastic Surgery Rumours Rubbishes Claims Of Nose Job And Lip Fillers)

एक्ट्रेस अलाया एफ (Alaya F) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्लास्टिक सर्जरी और लिप फिलर्स की अटकलों (Rumours Of Plastic Surgery And Lip Fillers) पर विराम लगा दिया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने ये कंफर्म किया है कि उन्होंने अपने फैंस पर कोई सर्जरी नहीं कराई है, बल्कि फेस पर दिखने वाला ये चेंज बढ़िया लाइटिंग और फेस मसाज का नतीजा है.

Alaya F

फिटनेस फ्रीक अलाया एफ दिखने में बेहद शांत है, लेकिन असल लाइफ में बड़ी बेबाक हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फेस पर कराई सर्जिकल प्रोसीजर की अफवालों उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया है.

Alaya F

असल में बात यह है कि पिछले दिनों लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करने के बाद अलाया के कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए थे. इन वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दी कि अलाया ने अपनी नोज और लिप्स की सर्जरी कराई है. ट्रोलर्स बीके निशाने पर आई पर अलाया ने अब इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Alaya F

अलाया एफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अलाया अपना फेस कैमरे के बिल्कुल पास लाती है और हंसते हुए कहती हैं - मैंने कोई कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं कराई है. आप में से बहुत से लोगों को लग रहा है कि मैंने कोई सर्जरी करवाई है. मुझे नोज जॉब और लिप फिलर जैसे कमेंट्स पढ़ने को मिल रहे हैं। मैंने कुछ भी नहीं करवाया है. अगर मैंने कुछ करवाया होता, तो मैं खुद आपको बता देती. देखिए, यह वही नाक है और वही होंठ हैं. मैंने सच में कुछ नहीं किया है.

Alaya F

अपने इस खूबसूरत लुक का क्रेडिट अलाया अपने लाइफ स्टाइल को देते हुए बताती हैं- ये सिर्फ अलग-अलग लाइटिंग का कमाल है या फिर मेरी अच्छी आदतें, हाइड्रेशन, लिम्फैटिक और फेस मसाज का नतीजा हो सकता है. मुझे ठीक से नहीं पता, लेकिन सर्जरी तो बिल्कुल नहीं है.

Alaya F

अपने इस खूबसूरत लुक का क्रेडिट अलाया अपने लाइफ स्टाइल को देते हुए बताती हैं- ये सिर्फ अलग-अलग लाइटिंग का कमाल है या फिर मेरी अच्छी आदतें, हाइड्रेशन, लिम्फैटिक और फेस मसाज का नतीजा हो सकता है. मुझे ठीक से नहीं पता, लेकिन सर्जरी तो बिल्कुल नहीं है. उनका चेहरा पूरी तरह नेचुरल है।

Share this article