Close

सिंगर बादशाह ने तलाक के 6 साल बाद गुपचुप रचाई दूसरी शादी, पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ लिए फेरे, वेडिंग pics हुए वायरल (Badshah Secretly Marries Punjabi Actress Isha Rikhi After 6 Years Of Divorce, Pheras & Varmala Pics Viral)

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी न्यूज़ आ रही है. सिंगर ने की उम्र में दोबारा ज़िन्दगी की नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ईशा रेखी (Isha Rekhi) से शादी रचा ली है. हालांकि सिंगर या उनकी फैमिली की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है, लेकिन बादशाह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

बादशाह ने तलाक के 6 साल बाद दोबारा शादी (Badshah Secretly Marries) रचाई है. उन्होंने गुपचुप फेरे लिए हैं, जिसमें उनकी फैमिली और करीबी लोग ही शामिल हुए. दोनों की शादी बेहद ही सिंपल तरीक़े से हुई.

शादी की तस्वीरें दुल्हन ईशा रेखी के मां ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जो सामने आते ही वायरल (Pheras & Varmala Videos of Badshah) हो गए हैं. बादशाह और ईशा रिखी की शादी के मंडप से तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वे एक-दूजे का हाथ थामकर बैठे नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं.

शादी में बादशाह ओलिव ग्रीन कुर्ते और चूड़ीदार पजामे में नजर आए, वहीं दुल्हन ईशा रेड सूट में दिखाई दीं. दोनों एक साथ बेहद खुश लग रहे थे. शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए ईशा की मां ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया है. 

बादशाह की शादी की तस्वीरें देखकर उनके फैंस शॉक्ड हैं. उन्हें अब सिंगर के कन्फर्मेशन का इंतज़ार है, ताकि उनकी शादी की न्यूज़ पर मोहर लग सके. शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. 

बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रेखी लॉन्ग टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं, हालांकि बादशाह ने कभी खुद इस रिश्ते को कंफर्म नहीं किया.

बता दें कि बादशाह की ये दूसरी शादी है. बादशाह ने साल 2015 में जैस्मीन संग शादी रचाई थी. दोनों की एक बेटी है जिसका जन्म 11 जनवरी 2017 में हुआ था. लेकिन 2020 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद जैस्मीन अपनी बेटी जेसी के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई थीं.

Share this article