Close

HBD Kangana Ranaut: कंगना रनौत की फिल्म फैशन को मिला था नेशनल अवॉर्ड, इस अवॉर्ड के कारण एक्ट्रेस ने झेला डिप्रेशन, शूटिंग के दौरान करती थीं ऐसी अजीब हरकतें (Kangana Ranaut Fashion Movie National Award Depression Story Kangana Ranaut Mental Health)

अपनी बेहतरीन एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) को साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म फैशन (Film Fashion) के लिए 'नेशनल अवॉर्ड' (National Award) मिला था. लेकिन उनके फैंस को शायद ये बात पता न हो कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत की मानसिक स्थिति (Mental Health) ठीक नहीं थीं, वे गहरे मानसिक संघर्ष से गुजर रही थीं.

साल 2008 में आई डायरेक्टर मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में कंगना रनौत ने ऐसी मॉडल जो ग्लैमर और दिखावे की इस दुनिया में सफलता पाने के बाद ड्रग्स के नशे में डूब जाती है. उसके रूढ़ बिहेवियर की वजह से लोग उसे मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं. धीरे-धीरे वो नशे की काली दुनिया में डूब जाती है. वो ड्रग्स लेने लगती हैं और अंत में अकेली रह जाती है.

इस किरदार को कंगना ने बड़ी शानदार तरीके से।निभाया है. असल में ये किरदार कंगना की रियल लाइफ से जुड़ा हुआ है. जी हां, ये बिल्कुल सच है. अनेक इंटरव्यू में कंगना ने इस बात को स्वीकार किया है. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मेंटल स्थिति ठीक नहीं थीं. वे खुद को इमोशनली बहुत कमजोर महसूस कर रही थीं।

अपने इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि फिल्म 'फैशन' में उनका रोल बहुत छोटा था, इसलिए वे रोल को नहीं करना चाहती थीं. लेकिन इस फिल्म में काम करना उनकी मजबूरी थी. फैशन से पहले उन्होंने 'गैंगस्टर' में लीड रोल निभाया था. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म में जमकर कमाई की. कंगना की एक्टिंग की खूब तारीफ हुईं. लेकिन उस के बाद कंगना को लीड रोल वाली फिल्म नहीं मिल रही थीं. उस ग्राफ को मेंटेन करना कंगना के लिए मुश्किल हो रहा था. इस वजह से कंगना फिल्म फैशन में काम करने के लिए तैयार हो गईं.

कंगना ने इंटरव्यू में बताया था कि फैशन में 'सोनाली' का रोल निभाना उनके लिए मुश्किल था. उस समय वे खुद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं. फिल्म में रैंप वॉक वाले जिस सीन में वे गिर जाती हैं, उसे परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने कईकई घंटों रिहर्सल की थी.

फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने कंगना के बारे में बताया था कि कंगना ने उस किरदार के 'डिप्रेशन' को इतना गंभीरता से लिया कि वह सेट पर भी अक्सर चुप और उदास रहती थीं. फिल्म में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के कंगना को अपना पहला नेशनल अवार्ड मिला.

इस फिल्म में कंगना ने नशेडी एक्ट्रेस का किरदार निभाया है. फिल्म के सीन्स को परफेक्ट बनाने के लिए वे कोकीन एडिक्ट लोगों से मिलती थी. उनकी बारीकियों और तरीकों को ऑब्जर्व करती थीं. इन सभी चीजों की वजह से भी कंगना को कहीं न कहीं मेंटल प्रेशर भी झेलना पड़ा. इन फिल्म में 'सोनाली' के किरदार के लिए कंगना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इस किरदार ने उनके नीचे गिरते करियर को बचा लिया था.

Share this article