Close

40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, दिया बेबी बॉय को जन्म, दूसरी बार नाना बनकर खुशी से झूमे अनिल कपूर (Actress Sonam Kapoor embraces motherhood for the second time, Welcomes A baby boy, Anil Kapoor celebrates becoming nana again) 

बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के घर गुड न्यूज आई है. 40 की उम्र में एक्ट्रेस दूसरी बार मां (Sonam Kapoor’s second child birth) बन गई हैं. सोनम और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने बेबी बॉय को वेलकम (Sonam Kapoor welcomes baby boy) किया है. कपल ने जॉइंट पोस्ट शेयर करके गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की है. 

Sonam Kapoor

सोनम कपूर ने 29 मार्च 2026 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है और सोशल मीडिया पर एक प्यारे से नोट के साथ उन्होंने ये खुशखबरी सुनाई है. 

Sonam Kapoor

सोनम कपूर ने लिखा, "बेहद कृतज्ञता और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक नन्हें बेटे का जन्म हुआ है. हमारी फैमिली और बड़ी हो गई है और उसके आने से हमारे दिल भी एक बेहद खूबसूरत तरीके से बड़े हो गए हैं. वायु (Vayu) अपने छोटे भाई को वेलकम करके बेहद खुश है और इस अनमोल न्यू लाइफ को पाकर हम ब्लेस्ड महसूस कर रहे हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है. चार लोगों के फैमिली के रूप में इस खूबसूरत नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए हम भगवान के आभारी हैं. प्यार के साथ, सोनम, आनंद और वायु."

Sonam Kapoor

जैसे ही कपल ने ये गुड न्यूज़ इंटरनेट पर शेयर की, कपूर और आहूजा परिवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. फैंस और सेलेब्स लगातार कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. आलिया भट्ट, करीना कपूर, काजोल, परिणीति चोपड़ा, बिपाशा बसु, ऋचा चड्ढा समेत कई सेलेब्स ने भी हार्ट इमोजी पोस्ट करके कपल को काँग्रेचुलेट किया है. 

Sonam Kapoor

अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी दूसरी बार नाना बनकर खुशी से गदगद हैं. सोनम कपूर की पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, "और इस तरह मेरे दिख भी और बड़ा हो गया. इस दुनिया में आपका स्वागत है. आपको हम पहले से ही बहुत ज़्यादा प्यार करते हैं. वायु, अब आप बड़े भाई बन गए हो और हम जानते हैं कि आप अमेजिंग भाई होंगे. थैंक यू आनंद और सोनम."

Sonam Kapoor

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की थी. शादी के चार साल बाद अगस्त 2022 में कपल ने बेटे वायु का वेलकम किया था. वायु मई में चार साल के हो जाएंगे और अब सोनम-आनंद ने दूसरे बेबी को वेलकम किया है.

Share this article