टीवी के पावर कपल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के घर शादी के 10 साल बाद खुशियां आनेवाली हैं. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंट (Divyanka Tripathi is pregnant) हैं. 41 की उम्र में वो जल्दी ही मां बननेवाली हैं और फिलहाल प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं. वो अपने यूटूब चैनल के माध्यम से अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी भी शेयर कर रही हैं. अब अपने लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने बताया कि वो अपने बेबी को गर्भ संस्कार (Divyanka giving garbh sanskar to Baby) दे रही हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है. अपने पहले व्लॉग (Divyanka Tripathi's vlog) में उन्होंने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी प्लानिंग से लेकर कंसीव करने तक की जर्नी शेयर की थी. उनके पहले ही व्लॉग को उनके फैंस का बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला. और अब दिव्यांका ने अपना दूसरा व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो बेबी को किस तरह गर्भ में ही संस्कार दे रही हैं.

व्लॉग में दिव्यांका ने सबसे पहले अपने फैंस को इतना अच्छा रिस्पॉन्स देने के लिए शुक्रिया कहा. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनसे गर्भ संस्कार के बारे में बात की है. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता, ये कितना सही है और क्या बेबी वाकई में गर्भ में सारी बातें सुनता है? लेकिन मुझे लगता है कि पॉजिटिव बातें करना, पॉजिटिव कंटेंट, मूवीज देखना और अच्छे लोगों के बीच रहना अच्छी बात है और ये चीजें बेबी की ग्रोथ में हेल्प करती हैं."

दिव्यांका ने आगे कहा, "मेरे बेबी का किकिंग फेज शुरू हो चुका है. बेबी के किक्स को मैं फील कर पाती हूं. मुझे अब बेबी की तरफ से रिस्पॉन्स भी मिलने लगे हैं. अभी कुछ दिनों पहले अचानक रात को अचानक बेबी किक करने लगा. मैंने बेबी से पूछा, क्या हुआ अंदर क्या चल रहा है. स्किपिंग चल रही है, बॉक्सिंग कर रहे हो? दहिया बेबी है तो ये सब तो करेगा ही. मैंने बेबी को पूछा कविता सुननी है? मैंने अपने बचपन में जो कविता सीखी थी, वो मैंने बेबी को सुनाई और फिर अचानक बेबी शांत हो गया. उसने किक नहीं किया. आधे घंटे तक जो किकिंग लगातार चल रही थी, वो अचानक बंद हो गई."

दिव्यांका ने ये भी बताया कि वो प्रेग्नेंसी में एक्टिव रहने की कोशिश कर रही हैं. वो डेली 40 से 50 मिनट वॉक भी करती हैं.

दिव्यांका और विवेक टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट एडोरेबल कपल माने जाते हैं. दोनों की केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हैं. दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी की थी. दोनों 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे, वहीं पहले दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. फाइनली दोनों ने भोपाल में ग्रैंड वेडिंग की. शादी के बाद कई बार दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की खबर आई, लेकिन हर बार वो अफवाह साबित हुई. लेकिन अब 10 साल बाद लंबे इंतजार के बाद कपल घर फाइनली पैरेंट्स बननेवाले हैं. उनके घर जून में बेबी आएगा.
