टीवी की पॉपुलर इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी (TV's Ishita aka Divyanka Tripathi) जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं. हसबैंड विवेक दहिया (Husband Vivek Dahia) के साथ एक्ट्रेस अपने पहले बेबी का वेलकम करने को तैयार हैं. हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी की फैमिली ने उनकी गोद भराई की रस्म (Baby Shower Ceremony) होस्ट की. गोदभराई की रस्म में एक्ट्रेस के हसबैंड बेबी बंप पर प्यार लुटाते हुए नजर आए.

कुछ दिन पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने एक पोस्ट शेयर अपनी पहले बच्चे के आने को अनाउंसमेंट की थी. लेकिन उस से पहले कपल की फैमिली ने एक्ट्रेस की गोद भराई का फंक्शन होस्ट किया.

एक्ट्रेस की गोद भराई के फंक्शन के वीडियो को पैपराजी द्वारा सोशल शेयर किया गया है. इस दौरान दिव्यांका के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था. एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं. बेबी शॉवर में दिव्यांका लाइम ग्रीन सूट और सिर पर रेड कलर का दुपट्टा पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं. गोद भराई के इस वीडियो में कुछ कैंडिड मोमेंट्स भी कैद हुए है.

इस पलों में विवेक दिव्यांका के बेबी बंप को प्यार से सहलाते और किस करते नजर आए. इस क्यूट पल में कपल हंसते-हंसते हुए बातें कर रहा था. कपल के फेस पर पैरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही थी. बेबी शॉवर के फंक्शन में कपल की फैमिली भी शामिल हुई थी. सभी लोग फन और एंजॉय करते हुए दिखे.

जानकारी के लिए बता दें कि दिव्यांका और विवेक ने पिछले महीने ही एक पोस्ट के जरिए बेबी के आने की खुशखबर को शेयर किया था.

इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 10 साल बाद एक नया मोड़. कुछ सफर जल्दबाजी के बारे में नहीं होते... वे एक साथ तैयार होने के बारे में होते हैं... आभार भरे दिलों के साथ - हम एक नए बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. बता दें कि दिव्यांका और विवेक जून में पैरेंट्स बनने वाले हैं.

