एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने काम में कितनी ही बिजी क्यों ना हों, लेकिन ईश्वर के प्रति उनकी इतनी गहरी आस्था है कि बिजी शेड्यूल के बावजूद वो मंदिरों में मत्था टेकने जाती हैं और पूजा-पाठ करके भगवान का आशीर्वाद लेती हैं. पश्चिम बंगाल में इसी महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. चुनाव से पहले कंगना रनौत कोलकाता पहुंचीं और कालीघाट मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने अब मंदिर से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

पश्चिम बंगाल चुनाव से ऐन पहले कंगना फिलहाल कोलकाता पहुंची हैं, यहां पहुंचकर उन्होंने महालया कालीघाट मंदिर (Kangana Ranaut Visits Kalighat Temple) में दर्शन किए. कंगना ने इस प्रसिद्ध मंदिर में महामाया मां काली का आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की. उन्होंने मां काली के चरणों में पुष्पांजलि (Kangana Ranaut Offers Prayers To Maa Kali) भी अर्पित की.

कालीघाट मंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना कोलकाता के नकुलेश्वर भैरव मंदिर (Kangana Ranaut Seeks Blessings At Nakulashwer Bhairav Mandir) में भी पहुंचीं और मत्था टेककर भैरव बाबा का दर्शन करके आशीर्वाद लिया.

कंगना ट्रेडिशनल लुक में मंदिर में पहुंची थीं. पिंक रंग की साड़ी, लाल रंग की चुनरी, हैवी गोल्ड ज्वेलरी, हाथ में फूलों की थाल लिए कंगना ने मां काली के दर्शन किए और बंगाल और वहां के लोगों के लिए प्रार्थना की.

मंदिर से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. फैंस को उनका ये आध्यात्मिक रूप बेहद पसंद आ रहा है और वो कंगना की इस भक्ति पर भी प्यार लुटा रहे हैं.

पहला मौका नहीं है जब कंगना किसी धार्मिक यात्रा पर निकली हैं. इससे पहले भी उन्हें कई मंदिरों में पूजा अर्चना करते देखा गया है. हाल ही में उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन (12 jyotirlinga darshan) पूरे किए हैं.
