Close

‘काम तो आपको बहुत मिलेगा और डॉलर के रेट पर मिलेगा’ अवॉर्ड शो में मजाक उड़ाए जाने के बाद राजपाल के सपोर्ट में आए सलमान खान (‘Kaam toh aapko bohot milega aur issi dollar rate pe milega’ Salman Khan supports Rajpal Yadav after awards show host mocks comedian)

राजपाल यादव (Rajpal Yadav) एक बार फिर चेक बाउंस (Rajpal Yadav cheque bounce case) मामले को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वो अदालती कारवाई को लेकर नहीं, बल्कि अवार्ड शो में इस मुद्दे को लेकर मज़ाक उड़ाए जाने को लेकर चर्चा में हैं. जाहिर है सरेआम इस तरह की टिप्पणी से राजपाल यादव को बुरा लगा. अब इस मामले में सलमान खान (Salman Khan) राजपाल यादव के सपोर्ट में (Salman Khan supports Rajpal Yadav) आगे आए हैं और अपने अंदाज में उनका हौसला बढ़ाया है.

Salman Khan

सलमान खान (Salman Khan) वैसे तो सोशल मीडिया कॉन्ट्रोवर्सीज़ से दूर ही रहते हैं, लेकिन  राजपाल यादव के सपोर्ट में उन्होंने अपना ये नियम तोड़ दिया है और उनके लिए एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है कि एक बाद फिर सलमान के फैंस उनके मुरीद हो रहे हैं. आइए सबसे पहले जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

Rajpal Yadav

दरअसल हाल ही में राजपाल यादव एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे थे. यहां शो के होस्ट ने होस्‍ट ने राजपाल यादव के चेक बाउंस केस पर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिसे लेकर बहस शुरू हो गई. होस्ट ने राजपाल यादव की ओर इशारा करते हुए कहा, "डॉलर का रेट चाहे जितना ऊपर-नीचे हो जाए, आपको पैसे तो उतने ही वापस करने हैं." हालांकि ये बात होस्ट ने मज़ाक में कही थी, लेकिन इतने सेंसिटिव मुद्दे पर ये मज़ाक राजपाल यादव को ही नहीं, कई लोगों को अपमानजनक लगा.

Salman Khan

अब इसी मुद्दे पर सलमान खान राजपाल यादव का साथ देने के लिए आगे आए हैं. सलमान ने X पर राजपाल यादव की फोटो शेयर की है. सलमान खान ने अपने ट्वीट में राजपाल की जमकर तारीफ की है और लिखा है डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है.

Rajpal Yadav

सलमान ने लिखा, "राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने आपको बार-बार फिल्मों में इसलिए कास्ट किया है, क्योंकि आप अपना काम अच्छी तरह जानते हैं. काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर काम मिलेगा और मिलता रहेगा, ये हकीकत है. यह याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है. दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है. देना तो इंडिया में ही है."

Salman Khan

सलमान खान के इस रिएक्‍शन पर उनके फैंस खुश हो रहे हैं और भाईजान की खुलकर तारीफ कर रहे हैं. फैंस का कहना है, 'यूं ही कोई सलमान' नहीं हो जाता.

Rajpal Yadav

बता दें साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता पता लापता’ को फाइनेंस करने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और एक्टर फाइनांशियल क्राइसिस में फंस गए. बैंक में पैसे न होने की वजह से उनका दिया हुआ चेक भी बाउंस हो गया. इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसके चलते पिछले दिनों उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.

Share this article