Close

सुशांत सिंह राजपूत की AI जनरेटेड भगवान राम की तस्वीर पर एक्टर की बहन श्वेता ने किया रिएक्ट, बोलीं- भाई के जैसा कोई नहीं कर सकता (Sushant Singh Rajput’s Sister Shweta REACTS To His AI Photos As Lord Ram, ‘Nobody In Present Day Can Play Rama As Beautifully As Him’)

सोशल मीडिया पर एक बार से दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Late Actor Sushant Singh Rajput) की तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है, लेकिन ये तस्वीर एआई जेनरेट (AI Ganrated) है. इस तस्वीर में सुशांत सिंह मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' (Film Ramayan) में भगवान राम बने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के किरदार में दिख रहे हैं. दिवंगत एक्टर की इस पोस्ट पर उनकी बहन श्वेता सिंह का रिएक्शन (Sister Shweta Singh' Reaction) आया है.

Sushant Singh Rajput's Sister Shweta

पिछले दिनों हनुमान जयंती के मौके पर डायरेक्टर नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हुआ. इस टीजर में भगवान राम बने रणबीर कपूर की झलक देखने को मिली. इस टीजर को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला.

Sushant Singh Rajput

वहीं दूसरी तरफ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने एआई की मदद से रणबीर कपूर की जगह सुशांत सिंह राजपूत की फोटो जेनरेट की. जो कि तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. दिवंगत सुशांत की बहन श्वेता ने अपने भाई सुशांत की फोटो को शेयर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Sushant Singh Rajput

श्वेता ने लिखा - समझ में नहीं आ रहा है कि क्यों भाई को भगवान राम के रूप में देखकर इतने इमोशन्स बाहर क्यों निकल रहे हैं? पता है क्यों? क्योंकि रामजी कोई आम इंसान नहीं थे, वे वैल्यूज को निभाने वाले, मर्यादा, कम्पैशन, डिग्निटी, विश्वास और सीता मां के लिए उनका प्यार थे. जो अपने पिता का अपनी पत्नी से किए वादे को निभाने के लिए सब राज-पाठ छोड़कर जंगल में रहने चले गए.

Sushant Singh Rajput

श्वेता ने आगे लिखा- भाई बतौर राम इसलिए अच्छे लगे क्योंकि वह न सिर्फ उनकी तरह दिखाई दे रहे हैं, बल्कि भाई में ऐसे ही गुण थे. उनकी आंखों में जो मासूमियत और सच्चाई है, आज के समय में इतनी खूबसूरती से वैसा कोई नहीं कर सकता.

Sushant Singh Rajput

सुशांत के फैंस भी उनकी बहन श्वेता की बातों से से सहमत लग रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - इस रोल के लिए सुशांत सबसे सटीक चॉइस होते, अगर वो आज हमारे बीच होते तो. अनेक लोगों ने सुशांत को 'बेस्ट एक्टर' बताते हुए उनके निधन पर दुख जताया. इस पोस्ट को देखने के बाद कई लोगों को लगता है कि शायद सुशांत की बहन को रणबीर कपूर राम के लुक में पसंद नहीं आए.

Share this article