Close

Goodnews! करिश्मा तन्ना और उनके हसबैंड वरुण बंगरा ने अनाउंस की अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी. हार्टफेल्ट पोस्ट शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज (Karishma Tanna Husband Varun Bangera Announce Their First Pregnancy, Share Heartwarming Post)

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उनके हसबैंड वरुण बंगरा (Tv Actress Karishma Tanna And Her Husband Varun Bangera) ने अपने फैंस के साथ अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की हैं. प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट (Pregnency Announcement) करने के साथ कपल ने कई क्यूट फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Karishma Tanna and Varun Bangera

बेबी जल्द ही आने वाला है! एक्ट्रेस और रियलिटी शो पर्सनैलिटी करिश्मा तन्ना प्रेग्नेंट हैं. एक्ट्रेस और उनके हसबैंड वरुण बंगरा। जल्द ही अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं.

Karishma Tanna and Varun Bangera

हाल ही में एक्ट्रेस ने इन हैप्पी मोमेंट्स को एडोरेबल फोटोज की सीरीज के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ये फोटोज की सीरीज एक्ट्रेस के मैटरनिटी शूट से पोस्ट की गई हैं.

Karishma Tanna and Varun Bangera

अपनी लाइफ के नए चैप्टर को शुरुआत करने जा रहे करिश्मा तन्ना वरुण बंगरा इस तस्वीरों में बेहद खुश नज़र आ रहे हैं. कुछ फोटोज में तो करिश्मा बड़े प्राउडली बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है. फैंस और फ्रेंड्स को करिश्मा तन्ना की ये फोटोz बेहद पसंद आ रही हैं. फैंस और फ्रेंड्स कॉमेंट सेक्शन में भर भर कर कमेंट कर जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले कपल को बधाई दे रहे हैं. उन पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.

Karishma Tanna and Varun Bangera

मैटरनिटी फोटोशूट की इन तस्वीरों में करिश्मा और वरुण मॉम एंड डैड नाम वाली एक जैसी कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं. दूसरी फोटो में एक्ट्रेस अपने हाथों में छोटे छोटे जूते पकड़े हुए नजर आ रही हैं. इसके अलावा इन तस्वीरों में उनके फरी फ्रेंड्स भी नजर आ रहे हैं

Karishma Tanna and Varun Bangera

कुछ फोटोज में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. इसी के साथ करिश्मा ने फैंस को जानकारी देते हुए कैप्शन में अपनी ड्यू डेट भी मेंशन की हैं. एक्ट्रेस ने लिखा है- एक छोटा सा मिरेकल्स, हमारा सबसे बड़ा गिफ्ट - अगस्त 2026 में आने वाला हैं

Karishma Tanna and Varun Bangera

वायरल होने के बाद से फैंस उन्हें विश कर रहे हैं. फैंस के अलावा एक्ट्रेस के कलीग्स भी इन तस्वीरों को लाइक्स कर रहे हैं, जिनमें पुलकित सम्राट, कनिका कपूर, नौहीद सिरसी सहित और सेलेब्स हैं, जो कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. बता दें कि करिश्मा ने साल 2022 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगरा से शादी रचाई थीं.

Share this article