Close

दीपिका पादुकोण दिखीं ‘धुरंधर’ अवतार में, करारा जवाब देकर किया ट्रोलर्स का मुंह बंद, एक्ट्रेस का ये अंदाज जीत रहा है फैंस का दिल (Deepika Padukone Formidable Avatar Silences Trolls With Crushing Reply Her Style Is Winning Hearts)

रणबीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Spy Thriller Film Dhurandhar) धुंआधार कमाई कर रही है, चारों तरफ फिल्म और किरदारों की जमकर प्रशंसा हो रही है, लेकिन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अभी तक 'धुरंधर' को लेकर कोई रिएक्शन नहीं (No Reaction) किया था. इस वजह से अब तक एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा थे, लेकिन अब दीपिका ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

Deepika Padukone

पिछले कई दिनों से यूजर्स दीपिका पादुकोण को इस बार के लिए जमकर ट्रोल कर रहे थे कि उन्हें अपने हसबैंड रणवीर सिंह की हाल ही में रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की सफलता को लेकर अब तक कोई पोस्ट क्यों नहीं किया है. एक्ट्रेस उन्हें अपना सपोर्ट क्यों नहीं जाहिर कर रही हैं. लेकिन अब दीपिका ने अपना चुप्पी को तोड़ते हुए ट्रोलर्स को फनी अंदाज में सटीक जवाब दिया है.

Deepika Padukone

असल में ये मामला तब शुरू हुआ जब एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह सवाल पूछा गया कि क्या दीपिका पादुकोण जानबूझकर चुप बैठी हैं या फिर सोशल मीडिया सेलेब्स की खामोशी को मिस कर रहा है. अब एक्ट्रेस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा - मैंने ये फिल्म आप सभी लोगों से बहुत पहले देख ली थी. बताओ, अब मजाक किस पर बना?

Deepika Padukone

दीपिका के इस करारे जवाब ने तुरंत नेटिजन्स का ध्यान अपनी तरह खींचा है. अनेक फैंस ने दीपिका के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि किसी को सपोर्ट करने का मतलब यह नहीं है कि हर बात का प्रदर्शन सोशल मीडिया पर ही किया जाए. किसी को सपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया मीडिया की जरूरत नहीं है.

Share this article