Close

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने कराया अडोरबेल फैमिली फोटोशूट, बेटे काजू को गोद में लिए निहारते दिखा कपल, गोला ने भी छोटे भाई पर लुटाया प्यार (Bharti Singh and Haarsh share pics of adorable family photoshoot, Couple shower love on newborn baby Kaju)

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) हाल ही में दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं. भारती ने दिसंबर 2025 में दूसरे बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम यशवीर (Yashveer) रखा है और प्यार से उसे काजू (Kaju) बुलाती हैं. हाल ही में कपल ने काजू का फेस रिवील किया था और अब उन्होंने पूरी फॅमिलयबके साथ एक फोटोशूट (Bharti Singh  shares pics of adorable family photoshoot) कराया है, जो इतना अडोरबेल है कि फैंस उन पर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं.

Bharti Singh and Haarsh newborn baby Kaju

काजू अभी तीन महीने का ही है, लेकिन गोला (Gola) की तरह की वो भी सोशल मीडिया पर अभी से फेमस हो गया है. काजू के फेस रिवील के बाद से ही भारती और हर्ष अक्सर अपने लाडले की क्यूट झलक सोशल मीडिया पर दिखाते रहते हैं, जिसको लोग बेहद पसंद करते हैं. 

Bharti Singh newborn baby Kaju

हालांकि इससे पहले भी गोला और काजू के साथ भारती और हर्ष ने फ़ोटोशूट कराया था, लेकिन अब उन्होंने पूरी फैमिली के साथ एक बार फिर बहुत ही प्यारा सा फोटोशूट किया है, जिसकी झलक भारती ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस फोटोशूट में उनकी पूरी फैमिली एक साथ नजर आ रही है. 

Bharti Singh and Haarsh newborn baby Kaju

इन तस्वीरों में कभी भारती काजू को गोद में लेकर प्यार लुटाती दिख रही हैं, तो कभी काजू पापा हर्ष की गोद में मुस्कुराता दिख रहा है. इन तस्वीरों में गोला भी अपने छोटे भाई को किस करता तो कभी लाड़ दिखता नज़र आ रहा है. 

Bharti Singh and Haarsh newborn baby Kaju

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा, "ब्लेस्ड विथ द बेस्ट."

Bharti Singh and Haarsh newborn baby Kaju

भारती और हर्ष की प्यार, खुशियां, हंसी से भरी ये क्यूट फैमिली मोमेंट्स अब लोगों का दिल जीत रहे हैं. खासकर गोला और काजू की क्यूटनेस पर लोग दिल हार रहे हैं और उन पर जी भरकर प्यार लुटा रहे हैं.

Bharti Singh and Haarsh newborn baby Kaju

Share this article