Close

फिल्म की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह कितना बदल गए हैं? ‘धुरंधर’ को-स्टार मानव गोहिल ने किया खुलासा, बोले- वो अब बिल्कुल अलग तरह के इंसान फील होते हैं (Ranveer Singh’s Dhurandhar co-star reveals how actor has changed after film’s success, ‘He feels like different person’)

'धुरंधर' एक्टर मानव गोहिल (Actor Manav Gohil) ने एक इंटरव्यू में अपने कोस्टार रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए बताया कि 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद रणवीर सिंह अपनी लाइफ और करियर के अहम दौर से गुजर रहे हैं.

Manav Gohil

ब्लॉक बस्टर फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले एक्टर मानव गोहिल हाल ही अपने को स्टार रणवीर सिंह के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात की. मानव ने बताया कि धुरंधर 1 और 2 की सक्सेस और क्यूट-सी बेटी के पापा बनने के बाद उन्होंने रणवीर सिंह में बहुत चेंजेस देखे हैं.

Manav Gohil

हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में मानव ने खुलासा किया- धुरंधर की सफलता और एक बेटी के पिता बनने के बाद रणवीर सिंह अपने निर्णय बहुत ज़्यादा सोच-समझकर लेते हैं. उनके बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशन में ये चेंज साफ नजर आता है.

Ranveer Singh

मानव ने कहा - मुझे लगता है कि इस वक्त रणवीर अपनी लाइफ के बहुत अहम दौर से गुज़र रहे हैं. बदलाव ये है कि वे पापा बन गए हैं और एक मोस्ट हिस्टोरिकल फ़िल्म का चेहरा भी बन गए हैं. वे पहले से ही एक सुपरस्टार और एक बेहतरीन एक्टर थे. आज उनके पास जो भी नेम फेम है, वे पूरी तरह से डिजर्व करते हैं.

Ranveer Singh and Manav Gohil

मुझे पूरा विश्वास है कि रणवीर अब अपने स्टारडम को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ अच्छे से संभाल रहे हैं. अगर आप गौर करें, तो उनका पहनावा, मीडिया में उनकी मौजूदगी- सब कुछ बदल गया है. उनका अंदाज़ भी बदल गया है। अब वे ज़्यादा सलीकेदार, वेल टेलर्ड ड्रेसअप नज़र आते हैं. उनके पास एक स्ट्रांग बड़ी टीम है, जो उनके डिसिजन लेने में उनकी मदद करती है साथ ही दीपिका पादुकोण का भी उनकी लाइफ पर पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ा है.वे अब एक बिल्कुल अलग इंसान लगते हैं.

Share this article