Close

गुरमीत चौधरी के बेटी ने जिम में किया वर्कआउट, एक्टर ने शेयर की बेटी की क्यूट फोटोज, वायरल हुईं तस्वीरें (Gurmeet Choudhary Daughter Gym Workout, Share Cute Photos Viral On Social Media)

टीवी की दुनिया के मोस्ट पॉपुलर एक्टर गुरमीत चौधरी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी 4 वर्षीय बेटी लियाना के साथ अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में जिम में नन्ही लियाना अपने पापा को कॉपी करती हुए और मसल्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है.

Gurmeet Choudhary

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं. अक्सर अपनी फैमिली लाइफ की अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में गुरमीत चौधरी ने जिम में अपनी बेटी लियाना के साथ बिताए खूबसूरत पलों की फोटोज शेयर की हैं.

Gurmeet Choudhary With Daughter

इन फोटोज में नन्ही लियाना जिम में वर्कआउट करते हुए अपने पापा के साथ उनकी नकल करती नजर आ रही हैं.बाप-बेटी की जोड़ी वाली इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. शेयर की गई इन तस्वीरों पापा और बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. एक में गुरमीत चौधरी अपनी बेटी लियाना के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं.

Gurmeet Choudhary With Daughter

दूसरी फोटो में लियाना भी फनी अंदाज में अपने छोटे छोटे बाइसेप्स फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. बाप-बेटी की क्यूट जोड़ी वाली फोटो फैंस का दिल जीत रही हैं. तीसरी फोटो में गुरमीत अपने फिट लुक की और अपने बाइसेप्स और एब्स फ्लॉन्ट करते भी नजर आ रहे हैं.

Gurmeet Choudhary

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस बाप-बेटी की क्यूट बॉन्डिंग की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं. दूसरी तरफ़ कई सेलेब्स ने भी एक्टर की इस पोस्ट पर अपना रिएक्ट किया है. टीवी एक्ट्रेस ईशा मालविया ने कमेंट करते हुए लियाना को 'क्यूटी' लिखा है. फैंस भी रेड हार्ट वाले इमोजी बनाकर पस्त पर शेयर कर रहे हैं.

Share this article