Close

‘हमारी बेटी आ गई’ 38 की उम्र में मां बनीं नागिन एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, फैंस को खास अंदाज़ में दी खुशखबरी (‘It’s a girl’ Nagin actress Surabhi Jyoti blessed with baby girl, Actress announces good news with cute post)

'कुबूल है' (Qubool Hai) और नागिन (Nagin) फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surabhi Jyoti)  की लाइफ का नया चैप्टर शुरू हो चुका है. वो 38 की उम्र  में मां बन चुकी हैं. उनके घर लक्ष्मी (Surabhi Jyoti welcomes baby girl) आईं हैं. उन्होंने बेटी को जन्म दिया है और खास अंदाज़ में ये खुशखबरी (Surabhi Jyoti shares good news) फैंस के साथ शेयर की है. 

Surabhi Jyoti

सुरभि ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर करके ये गुड न्यूज़ शेयर की है और सभी का आभार जताया है. सुरभि ने कल यानी 13 जून को बेबी गर्ल को वेलकम किया है. उन्होंने एक सिंपल सी पोस्ट शेयर करके लिखा है- ''It's A Girl, 13 जून 2026. लव सुरभि और सुमित."

Surabhi Jyoti

इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है. "हमारी बेटी आ गई है, हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं."

Surabhi Jyoti

सुरभि ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया, उन्हें बधाई देनेवालों का तांता लग गया है. फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. आशका गोराडिया ने लिखा, "बधाई हो", किश्वर मर्चेंट ने लिखा, "वाह, बधाई हो". 

Surabhi Jyoti

फैंस भी कमेंट करके सुरभि को बधाई दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, "नागरानी को बेटी हुई है." एक ने कमेंट किया, "लख लख बधाईयां." एक और यूज़र ने कमेंट किया, "वाह लक्ष्मी हुई है, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं सुरभि."

Surabhi Jyoti

बता दें कि सुरभि ज्योति ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी (Sumit Suri)  के साथ 27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शादी रचाई थी. शादी के डेढ़ साल बाद फरवरी में उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी.

Share this article