Close

सुशांत सिंह राजपूत की 6th पुण्यतिथि पर बहन श्वेता सिंह ने किया अपने भाई को याद, शेयर किया दिल को छू लेने वाला नोट- आप लाखों लोगों को इंस्पायर करते हो (On Sushant Singh Rajput’s 6th Death Anniversary, Sister Shweta Writes – You Continue To Inspire Millions)

आज सुशांत सिंह राजपूत की 6th डेथ एनिवर्सरी (Sushant Singh Rajput's 6th Death Anniversary) है. इस मौके पर एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Sister Shweta Singh Kriti) ने उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक AI जनरेटेड फोटो है, जो तेजी से वायरल हो रही है.

Sushant Singh Rajput

आज से 6 साल पहले लाखों दिलों के चहते एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके यूं अचानक चले जाने से सिर्फ इंडस्ट्री, बल्कि फैंस भी सदमे में थेे. आज भी सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हे याद करते हैं. सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

Sushant Singh Rajput

श्वेता ने पोस्ट के साथ सुशांत सिंह की राम के रूप में AI जनरेटेड फोटो और अन्य तस्वीरें शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है.साथ ही मसुशांत की यादों, उनके मूल्यों और लोगों पर उनके असर के बारे में भी लिखा.

Sushant Singh Rajput

श्वेता ने अपने भाई को याद करते हुए कहा- सुशांत में बचपन से जिज्ञासु प्रवृति थे. उनमें जिंदगी, तारों, ब्रह्मांड और इंसानी दिमाग के रहस्यों के प्रति गहरी दिलचस्पी थी. वे लोगों के साथ सम्मान से पेश आते थे, चाहे कोई भी हो. उन्होंने अपने आसपास के लोगों को सिखाया कि सफलता का कोई मतलब नहीं, अगर उसके साथ इंसानियत और दया न हो.

Sushant Singh Rajput

श्वेता ने ये भी लिखा - इन सालों में मैंने एक खूबसूरत बात महसूस की है - प्यार वक्त के बंधन में नहीं बंधता. शरीर भले ही हमारी नजरों से ओझल हो जाए, लेकिन उस खूबसूरत आत्मा का असर कई जिंदगियों पर बना रहता है. किसी इंसान की जिंदगी को उसकी उम्र से नहीं, बल्कि इस बात से आंका जाना चाहिए कि उसने कितने लोगों को इंस्पायर किया. श्वेता ने लिखा, 'हमेशा याद किए जाएंगे.'

Sushant Singh Rajput

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की डेथ 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में आत्महत्या करने से हुई थी.

Share this article