बॉलीवुड स्टार्स की पार्टियां (Bollywood Party) हमेशा चर्चा में रहती हैं. खासतौर से शाहरुख खान (Shahrukh Khan), सलमान खान (Salman Khan), आदि की. इसके साथ फैंस के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि बॉलीवुड स्टार्स पार्टियों में आपस में क्या गिफ्ट (Birthday Gifts) देते हैं, और देते भी हैं या नहीं. हाल ही में प्रोड्यूसर एकता कपूर (Producer Ekta Kapoor) ने बॉलीवुड की पार्टियों में मिलने वाले गिफ्ट के लेनदेन का खुलासा किया.

बॉलीवुड स्टार्स पार्टी करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. पार्टी है तो गिफ्ट देना भी बनता है. अक्सर फैंस के मन में ये सवाल आता है कि जब सलमान खान, शाहरुख खान, अन्य बड़े सुपर स्टार्स और डायरेक्टर की बर्थडे पार्टी, वेडिंग पार्टी और हाउस वार्मिंग में ये लोग एक दूसरे को क्या गिफ्ट देते हैं. आपस में ये स्टार्स एक-दूसरे को गिफ्ट देते भी या नहीं.

एमके टॉक्स को दिए एक इंटरव्यू में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस बात का खुलासा किया शाहरुख खान या सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स की बर्थडे पार्टी में उन्हें क्या गिफ्ट मिलते है. एकता ने कहा- सलमान खान और शाहरुख खान बॉलीवुड के बड़े नाम है. आमतौर पर इन लोगों के बर्थडे पर लोग गिफ्ट लेकर नहीं जाते हैं. वे खुद इतने बड़े स्टार्स हैं कि आप उनके बर्थडे पर क्या गिफ्ट लेकर जाएंगे. मैंने देखा है कि बड़े लोगों को सिर्फ अपनी ब्लेसिंग्स और विशेज देते हैं.

एकता ने ये भी बताया- सच कहूं तो मैं बर्थडे पार्टी में नहीं जाती हूं. अपने बर्थडे पर मैं हमेशा तिरुपति चली जाती हूं. बर्थडे नहीं करती हूं और न ही किसी को इनवाइट नहीं करती. बॉलीवुड के बारे में लोगों के मन में ये गलतफहमी है कि बॉलीवुड पार्टियों में सुपरस्टार्स के महंगे गिफ्ट्स मिलते होंगे होते हैं. सेलिब्रेटी लोग ड्रिंक करते होंगे. रातभर पार्टी करते होंगे. असल में इससे ज्यादा बोरिंग इंडस्ट्री आपको नहीं मिलेगी. फिल्म इंडस्ट्री सबसे बोरिंग इंडस्ट्री है.

एकता ने बताया- सब जल्दी सोते हैं, जल्दी उठते हैं, कम खाते हैं. अपने काम और हेल्थ पर फोकस करते हैं. लोग बाहर से जितने ग्लैमरस लगते हैं, उससे कहीं अधिक नॉर्मल लाइफ जीते हैं. अधिकतर लोग फैमिली ओरिएंटेड और प्राइवेट है. वे जानते हैं कि बाहर की दुनिया बनावटी है. असली दुनिया फैमिली और अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ है.
