Close

समर फैशन ट्रिक्स (Summer Fashion Tricks)

गर्मी के मौसम की तेज धूप और तपिश से लोग अक्सर परेशान हो जाते हैं. शरीर में पसीना आने से थकान महसूस होती है और ताज़गी कम हो जाती है. ऐसे में महिलाएं अपने पहनावे और सुंदरता को बनाए रखने में कठिनाई महसूस करती हैं. इसलिए गर्मियों में ठंडक का एहसास देने वाले और धूप व लू से बचाने वाले फैशन को बनाए रखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है.

समर फैशन ट्रिक्स
Oplus_16908288

गर्मियों में अधिकांश लोग सूती कपड़े पहनना पसंद करते हैं, क्योंकि यह आरामदायक होते हैं. लेकिन इस मौसम में अन्य प्रकार के फैब्रिक के आउटफिट भी पहने जा सकते हैं.

सामान्य लुक

गर्मियों में हल्का मेकअप, सादगी भरे कपड़े और हल्के रंग एक आकर्षक लुक देते हैं. भारी कढ़ाई या गहरे रंगों के कपड़ों की बजाय हल्के और लाइट वेट आउटफिट चुनने चाहिए.

युवतियां कालेज में फ्लोरल लांग ड्रेस पहन सकती हैं. घर पर स्लीवलेस या हाफ स्लीव कपड़े आरामदायक रहते हैं. बाहर जाते समय तेज धूप से त्वचा को बचाने के लिए फुल स्लीव या श्रग पहनना बेहतर होता है, जिससे टैनिंग से बचा जा सके.

स्कार्फ

स्कार्फ और कॉटन जैकेट पहनने से गर्मी में ठंडक भी मिलती है और स्टाइलिश लुक भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: लहंगा सिलेक्शन गाइड (Lehenga Selection Guide)

पेस्टल रंग

आउटफिट के लिए लेमन, लाइट पिंक, पीच, स्काई ब्लू, केसरिया, येलो, ऑरेंज, लैवेंडर और हल्का हरा रंग चुन सकते हैं. ये रंग गर्मियों में देखने में भी अच्छे लगते हैं और ठंडक का एहसास देते हैं. सफ़ेद रंग भी आंखों को नहीं चुभता और ठंडक प्रदान करता है इसलिए इसे भी प्राथमिकता देनी चाहिए.

समर फैशन ट्रिक्स

फैब्रिक

गर्मियों में सूती कपड़े सबसे अच्छे होते हैं, क्योंकि ये पसीना सोख लेते हैं. इसके अलावा रेयान, लिनन, शिफॉन, मलमल, होजरी, आर्गेंजा और जार्जेट जैसे हल्के फैब्रिक भी आरामदायक होते हैं.

समर फैशन ट्रिक्स

हैट्स और सनग्लासेस

स्टाइलिश सनग्लासेस और हैट पहनने से धूप से बचाव होता है और लुक भी फैशनेबल बनता है.

समर फैशन ट्रिक्स

जूते

पैरों को ठंडक और आराम देने के लिए हल्के और हवा आने-जाने वाले जूते पहनने चाहिए. स्टाइलिश फ्लिप-फ्लाप्स, स्लाइड्स या स्ट्रैपी सैंडल्स लुक को और सुंदर बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: स्लिम नज़र आने के लिए 40+ स्मार्ट फैशन और स्टाइलिंग ट्रिक्स (40+ Fashion And Styling Tricks To Look Slimmer)

एक्सेसरीज़

हल्की एक्सेसरीज़ जैसे छोटे बीड्स की माला, लेयरिंग चेन, मोती के हल्के ब्रेसलेट और छोटे स्टड इयररिंग्स कॉलेज और ऑफिस दोनों जगह पहने जा सकते हैं.

- स्नेहा सिंह 

Photo Courtesy: Freepik

Share this article