Close

‘मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं’ सुनीता आहूजा ने फिर दिया शॉकिंग बयान, बोलीं, ‘अब पछताने का क्या फायदा, अब छोड़ तो नहीं सकती’ (‘Want A Son Like Govinda, Not A Husband’ Sunita Ahuja’s shocking statement on Govinda, Says- ‘No point even regretting now; I can’t leave him now’)

गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ (Govinda's married life) को लेकर अक्सर बेबाक बयान देती रहती हैं. गोविंदा संग अनबन से लेकर उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Govinda's extra marital affair) पर सुनीता आहूजा जीभरकर भड़ास निकालती रहती हैं और उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक बना रखा है. 

Sunita Ahuja

कभी सुनीता पति गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोलती हैं, तो कभी उन्हें माफ करने की बात करती हैं. अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने एक बार फिर ऐसा बयान (Sunita Ahuja's shocking statement) दे दिया है कि चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने कह दिया है कि उन्हें गोविंदा जैसा बेटा तो चाहिए लेकिन पति नहीं. उनका ये बयान एक बार फिर वायरल हो रहा है.

Govinda and Sunita Ahuja

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा से सवाल किया गया कि क्या गोविंदा अच्छे पति साबित हुए, इस पर उन्होंने कहा, "वो बेटा बहुत अच्छा है, भाई बहुत अच्छा है, लेकिन एक पति के रूप में जो मुझे चाहिए... जैसा मुझे ना थोड़ा शौक है पार्टी करने का, बाहर डिनर के लिए जाओ, हॉलिडे के लिए जाओ, लेकिन उसकी जिंदगी सिवाए अपने परिवार के सेवा में, उस आदमी ने कभी मेवा ही नहीं खाया."

Govinda and Sunita Ahuja

सुनीता ने आगे कहा, "वो 60 साल का हो गया है, लेकिन वो अपने लिए जिया ही नहीं आज तक. मुझे दुख होता है. आप जब इतने बड़े सुपरस्टार हो, आपने क्या जिंदगी देखी? कुछ नहीं देखा. मुझे बेटा चाहिए गोविंदा के जैसा, पति नहीं चाहिए. अब पछतावा करने का फायदा ही क्या है? छोड़ तो नहीं सकते अभी? 40 साल हो चुके हैं, अब इसके बारे में सोचना भी गलत होगा."

Govinda and Sunita Ahuja

कुछ समय पहले सुनीता ने अपने वलॉग में कहा था की गोविंदा को सिर्फ अपनी मां से डर लगता था, पर उनके गुजर जाने के बाद से वह बेफिक्र हो गए हैं. उनकी संगत अच्छी नहीं है. वह जिन लोगों के बीच उठते-बैठते हैं, वो सही नहीं हैं. सुनीता ने यह भी कहा था कि अगर गोविंदा बदल जाते हैं और उनके मन मुताबिक अपनी जिंदगी जीते हैं, तो वह उन्हें माफ कर देंगी.

Share this article