लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) टेलीविजन के पॉपुलर कपल हैं और दोनों ने अपने टैलेंट और मेहनत के बलबूते इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है और सक्सेस हासिल की है. एक समय नमक रोटी खाकर गुजारा करनेवाली भारती सिंह ने अपनी मेहनत और टैलेंट के बलबूते करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली है. उनके पास कई सारी लग्जरी कारें हैं. वो लग्जरी घर की भी मालकिन हैं और करोड़ों की नेटवर्थ के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे सक्सेसफुल और पॉपुलर एक्ट्रेस बन गई हैं. उनके फैंस भी उनसे बेहद प्यार करते हैं और मेहनत के बल पर अर्जित उनकी उनकी हर कामयाबी और अचीवमेंट पर फैंस खुश होते हैं.

अब भारती सिंह और हर्ष ने नया अचीवमेंट हासिल किया है. उन्होंने मुंबई स्थित अपने शानदार ऑफिस में गृहप्रवेश कर लिया है (Bharti Singh performs grih pravesh pooja in New Office) है और ये गृहप्रवेश पूजा की झलक अपने नए व्लाग में दिखाई है.

भारती और हर्ष ने ये ऑफिस 4 साल पहले ही खरीद लिया था, जिसके बारे में उन्होंने 2 साल पहले अपने व्लाग में बताया था. लेकिन तब उस ऑफिस का काम पूरा नहीं हुआ था, लेकिन अब उनका ऑफिस रेडी हो चुका है और हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिस में पूजा की.

इस गृहप्रवेश पूजा में भारती, हर्ष के साथ उनकी पूरी फैमिली और स्टाफ शामिल हुआ था. ऑफिस को फूलों से खूबसूरती से डेकोरेट किया गया था. भारती और हर्ष ने मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि विधान से नए ऑफिस में पूजा की.

भारती ने सिर पर कलश रखकर नए ऑफिस में गृहप्रवेश किया. फिर सबने मिलकर आरती की. उनका बड़ा बेटा गोला भी पूजा में हाथ जोड़कर बैठा रहा. पूजा के बाद गोला ने पंडित जी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

इन सबके बीच पूरी लाइमलाइट उनके लाडले काजू चुरा ले गए. सफेद धोती कुर्ता में काजू बेहद क्यूट लग रहे थे.

भारती-हर्ष के इस नए ऑफिस की कीमत करोड़ों में है और उनका ये ऑफिस बेहद शानदार है. उनके नए ऑफिस में कई कमरे हैं और यह एक डुप्लेक्स है. इसके अलावा, मेकअप और स्टाइलिंग के लिए भी एक खास कमरा है.

भारती सिंह के इस नए अचीवमेंट से उनके फैंस भी बेहद खुश हैं और उन्हें नए ऑफिस के लिए बधाई दे रहे हैं. साथ ही वो गोला के संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं.
