Close

‘तुम्हारे जैसा बेटा होना सौभाग्य की बात’: 38 साल के हुए विक्की कौशल, पापा और भाई ने  अनसीन तस्वीर के साथ जमकर लुटाया प्यार, बेबी विहान की स्टोरी बुक्स ने खींचा फैंस का ध्यान (Papa Sham Kaushal and Brother Sunny Kaushal share emotional post on Vicky Kaushal’s Birthday, share Childhood pics, Fans can’t stop gushing over Baby Vihaan’s story books)

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) आज यानी 16 मई को अपना 38वां जन्मदिन (Vicky Kaushal celebrating 38th birthday) मना रहे हैं. इस मौके पर विक्की कौशल के फैंस से लेकर फ्रेंड्स और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. उनके पापा शाम कौशल (Sham Kaushal) और भाई सनी कौशल (Sunny Kaushal) ने भी विक्की को खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है और सोशल मीडिया पर उनके लिए स्पेशल नोट शेयर किया है, लेकिन फैंस की निगाहें तो जूनियर कौशल विहान (Vihaan) की स्टोरी बुक्स पर अटक गई हैं.

ये तो सब जानते हैं कि विक्की कौशल बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ अच्छे बेटे, भाई और पति भी हैं और अपनी फैमिली से बेहद स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग शेयर करते हैं. फैमिली के लिए उनके प्यार को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है. यूजर्स से लेकर फैंस तक विकी कौशल के इस फैमिली मैन इमेज के दीवाने हैं. 

आज जबकि वो 38 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो ऐसे में उनके पापा शाम कौशल ने सोशल मीडिया पर अपने पुत्तर के लिए इमोशनल नोट (Papa Sham Kaushal wishes Vicky Kaushal happy birthday) शेयर किया है. उन्होंने विक्की के साथ एक तस्वीर शेयर की है, इसके साथ शाम कौशल ने लिखा है, "आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं पुत्तर. भगवान का आशीर्वाद तुम पर बना रहे. ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं. तुम्हारे जैसा बेटा पाकर खुद को धन्य समझता हूं. रब की मेहर बनी रहे. जोर दी झप्पी."

शाम कौशल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें पिता पुत्तर सोफे पर बैठ कर बातचीत में कर रहे हैं. लेकिन फैंस का ध्यान बेबी विहान के सोफे पर बिखरे बेबी विहान के कपड़ों और स्टोरी बुक्स पर अटक गया है और विहान से जुड़ी ये छोटी सी झलक देखकर फैन्स खुश हो गए हैं और कमेंट करके लिख रहे हैं असली हाईलाइट तो ये है.

वहीं भाई सनी कौशल जो अक्सर सोशल मीडिया पर भाई विकी के साथ शरारत करते, बचपन की फोटो शेयर करते और एक-दूसरे की टांग खींचते नजर आ जाते हैं ने भी बड़े भाई को खास तरह से बर्थडे विश किया है. उन्होंने विकी के साथ बचपन की फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है,  हैप्पी बर्थडे मेरी जान."

शाम कौशल और सनी कौशल की इस पोस्ट को खूब लाइक और कमेंट्स मिल रहे हैं. फैंस उनके इस पोस्ट पर कमेंट करके विकी कौशल पर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं और कौशल फैमिली को फेवरेट बता रहे हैं.

Share this article