Close

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गोविंदा के टूटे हुए दांत वाला वीडियो, फैंस हुए हैरान, बोले – वाइफ सुनीता ने मारा होगा (Govinda Broken Tooth Viral Video Sparks Buzz On Social Media, Fans Says Wife Sunita Hit Him)

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा (Superstar Govinda) पिछले काफी समय से चर्चा में हैं. हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए गोविंदा का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर का टूटा दांत (Broken Tooth) कैमरे में कैद हो गया. इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैन्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

Govinda

90 का दौर ऐसा था, जब गोविंदा का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता था. आज एक्टर भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन लोगों का प्यार भी उनके लिए कम नहीं हुआ है. हाल ही में हीरो नंबर वन एक्टर मुंबई में हुए एक इवेंट में शामिल हुए. इवेंट में गोविंदा का देखकर लोगों का प्यार उमड़ने लगा. और लोग उनके साथ सेल्फी और फोटो लेने के लिए एक्साइटेड होने लगे. एक्टर के इवेंट में शामिल होने के वीडियो में इंटरनेट पर वायरल होने लगा.

Govinda

इसी दौरान वायरल हुए वीडियो कैमरे में गोविंदा का टूटा दांत भी नजर आया. वीडियो में हंसते-मुस्कुराते हुए गोविंदा का टूटा दांत देख फैन्स हैरान हो गए. लेकिन अपने फेवरेट एक्टर के लिए उनका प्यार कम नहीं हुआ. और अब लोग इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सवाल पूछ रहे हैं कि गोविंदा का दांत कैसे टूटा?

Govinda

इस सवाल के जवाब पर लोग अपना अपना रिएक्शन दे रहे है. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- ये कैसा सवाल है. अगर आदमी 70 का होगा, तो दांत टूटेंगे ही ना. दूसरे ने लिखा- इसमें कौन सी बड़ी बात है. उम्र के साथ ऐसा होता है ना. इसमें कौन सी बड़ी बात है. मजाक करते हुए कई लोगों ने कमेंट में लिखा है - जरूर वाइफ सुनीता ने मारा होगा...

Govinda

दूसरी तरफ अनेक लोग ऐसे भी हैं जो अपने चहेते एक्टर पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. एक फैन ने लिखा- गोविंदा सर, वी लव यू. दूसरे फैन ने लिखा - कुछ भी हो जाए आप हमारे फेवरेट सुपरस्टार हैं. तीसरे फैन ने भी गोविंदा पर प्यार लुटाते हुए कमेंट किया है कि गोविन्दा जैसा एक्टर दूसरा नहीं हो सकता. चौथे फैन ने भी यही लिखा है- टूटे दांत पर नहीं गोविंदा की मुस्कान पर फोकस करो.

Share this article