Close

प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए बॉलीवुड एक्टर्स को पार्टीज दे रही हैं पैसे- आकांक्षा पुरी ने किया खुलासा, एक्ट्रेस बोलीं- इसे अपनी पब्लिसिटी या मार्केटिंग का हिस्सा मत बनाएं (Akanksha Puri Reveals That Parties Are Paying Bollywood Actors To Attend Protests)

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Actress Akansha Puri) ने ये खुलासा किया है कि प्रोटेस्ट (protest) में शामिल होने के लिए बॉलीवुड एक्टर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को पैसे दिए जा रहे हैं. एक्ट्रेस ने लोगों से रिक्वेस्ट की है सही बात के लिए छात्रों का सपोर्ट करें न कि इस आंदोलन में शामिल होकर अपनी पब्लिसिटी या मार्केटिंग करें.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने विरोध प्रदर्शनों के बारे में ये खुलासा किया है कि उनके एक्टर्स दोस्तों को विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए पैसों का ऑफर मिल रहा है. आईएएन के साथ बात करते हुए आकांक्षा ने लोगों से ये अपील की है कि वे सही का साथ दें और छात्रों को सपोर्ट करें.

आकांक्षा ने कहा - मैं लोगों से सिर्फ इतना चाहती हूं वे सही बात और सही लोगों को स्पोर्ट करें. न कि पैसा लेकर इस आंदोलन को मार्केटिंग और अपनी पब्लिसिटी का हिस्सा बनाएं. इस से ज्यादा खुलकर और क्या कहूं. एक्टर्स, कंटेंट क्रिएटर्स - सभी जानते हैं कि बहुत से लोग और बहुत सी पार्टियां हम लोगों से कॉन्टैक्ट कर रही हैं. ताकि इस आंदोलन को वे अपनी मार्केटिंग का हिस्सा बना सके.

अपने बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने ये भी कहा- मैं ऐसी फालतू बकवास का पार्ट नहीं बनना चाहती. मैं सिर्फ सही का साथ देना चाहती हूं. मुझे इस बात का बहुत बुरा लगा कि वे छात्र भारत का भविष्य हैं और उनके साथ ऐसा हो रहा है. जब मैंने सोशल मीडिया पर वायरल हुए विज़ुअल्स देखे, तो उन्हें देख कर मैं बहुत परेशान हो गई थीं. इसलिए मेरी लोगों से ये अपील है कि छात्रों की बात सुनी जाए और उन्हें अपना समर्थन दें.

Share this article