Close

अपने जुड़वां बच्चों को लेकर पहली बार मंदिर दर्शन करने पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी, हनुमानजी की आरती करते हुए एक्ट्रेस हुई इमोशनल, बच्चों ने पंडितजी को मिठाई खिलाई और उनका आशीर्वाद लिया (Divyanka Tripathi Took Twin Kids For Mandir Darshan Got Emotional Hanuman Aarti Blessings)

टीवी के फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (Divyanka Tripathi-Vivek Dahia) लगातार वीडियो शेयर कर अपने ट्विन्स बेबीज (Twins Babies) के बारे में अपने फैंस को अपडेट दे रहे हैं और फैंस भी दिलचस्पी लेते हुए उनके विडियोज को पसंद करते हैं. हाल ही में 41 वर्षीय एक्ट्रेस अपने ट्विन्स बेबीज को लेकर हनुमान मंदिर (Hanuman Mandir) पहुंची.

Divyanka Tripathi Twin Kids

जुड़वां बच्चों को जन्म के बाद ही टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने 3-4 दिन पहले अपने घर पर पहली बार सत्यनारायण की पूजा रखी थी. पूजा के दौरान कपल ने दोनों बच्चों के नाम भी रखे. जिसकी झलकियां कपल ने वीडियो देखकर दिखाई थी. लेकिन अभी तक तक एक्ट्रेस ने दुनिया के सामने जुड़वां बच्चों के फेस रिवील नहीं किए हैं.

Divyanka Tripathi Twin Kids

दिव्यांका ने अपने व्लॉग में लेटेस्ट वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में आप देख सकते हैं दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया पहली बार अपने दोनों बेटों को भगवान का आशीर्वाद दिलाने के लिए मंदिर लेकर गए. मंदिर जाने से पहले कपल बच्चों को डॉक्टर के पास रेगुलर चेकअप के लिए लेकर गया था. डॉक्टर के क्लिनिक पर विजिट करने के पूरी फैमिली मंदिर दर्शन के लिए पहुंची.

Divyanka Tripathi Twin Kids

मंदिर पहुंचने के बाद एक बच्चे को दिव्यांका ने संभाला और दूसरे बच्चे को विवेक ने . इस दौरान कपल के साथ दिव्यांका को मम्मी भी थी. कपल ने भगवान के सामने माथा टेका. उन्होंने नतमस्तक होकर अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुखद भविष्य के लिए प्रार्थना की.

Divyanka Tripathi Twin Kids

मंदिर में जब हनुमान जी की आरती शुरू हुई, तो दिव्यांका भावुक हो गईं. एक्ट्रेस की आंखों में आंसू आ गए. कपल ने बच्चों के छोटे छोटे हाथों से पंडितजी को मिठाई खिलाई. पंडित जी ने भी प्यार करते हुए आशीर्वाद दिया. उसके बाद कपल बच्चों सहित गाड़ी में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए.

Share this article